लाइफ स्टाइल

मानसून में न पहनें इन फैब्रिक के कपड़े, हो सकता है नुकसान

SANTOSI TANDI
15 July 2023 6:45 AM GMT
मानसून में न पहनें इन फैब्रिक के कपड़े, हो सकता है नुकसान
x
कपड़े, हो सकता है नुकसान
मानसून के मौसम में नमी होने के कारण सेहत के साथ-साथ कपड़ों का भी ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में अगर आप सही फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनेंगी, तो इसके कारण आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको कपड़ों पर खास ध्यान देना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मानसून के दौरान आपको किस तरह के फैब्रिक से बने आउटफिट्स को कैरी नहीं करना चाहिए।
हैवी डेनिम
क्या आपके वॉर्डरोब में डेनिम का कलेक्शन है? आप केवल डेनिम कपड़े पहनना पसंद करती हैं? लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आपको किस मौसम में कैसे कपड़े पहनने चाहिए। मानसून के मौसम में आपको हैवी डेनिम नहीं पहनना चाहिए। डेनिम से न केवल गर्मी लगेगी, बल्कि आप इसमें अंकंफर्टेबल महसूस करेंगी। अगर डेनिम गीली हो जाती है, तो इसे सूखने में भी समय लगता है। इसके कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है।
डेनिम का फैशन फ्रेंड में है। डेनिम के कपड़े पहनने से लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है। इसलिए ज्यादातर लोग डेनिम को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करते हैं। गर्मी के मौसम में आपको डेनिम के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
डेनिम में हवा पास नहीं होती है, जिसके कारण आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आ सकता है। पसीने के कारण रैशेज की समस्या होने लगती है। अगर आपको डेनिम पहनना है तो ऐसी जगह पर पहनें, जहां ठंडक हो या 24 घंटे आप एसी में बैठे हों।
सिल्क
सिल्क का कपड़ा ब्रिदेबल और डेलिकेट होता है, लेकिन मानसून के मौसम में सिल्क का कपड़ा पहनने से आपको परेशानी हो सकती है। सिल्क आसानी से नमी को अब्जॉर्ब कर देता है। इसलिए आपको मानसून के मौसम में सिल्क फैब्रिक से बने कपड़े न पहनें।
साटिन
साटिन की ड्रेस बेहद सुंदर लगती है। यह कपड़ा सॉफ्ट और शाइनी होता है। यह कपड़ा सिल्क और सिंथेटिक फाइबर से बना होता है। इसलिए मानसून के मौसम में आपको इस कपड़े से बने आउटफिट्स नहीं पहनने चाहिए।
वेलवेट
वेलवेट का कपड़ा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस फैब्रिक से बने आउटफिट को पहनने से लुक भी बेहद अच्छा लगता है। आप हर सीजन में इस फैब्रिक के कपड़े नहीं पहन सकती हैं। खासतौर पर वेलवेट फैब्रिक गर्मियों के सीजन के लिए नहीं बना है। गर्मियों के दौरान वेलवेट के कपड़े नहीं पहने चाहिए। यह कपड़ा मोटा होता है, जिसके कारण इसे पहन पसीने की समस्या अधिक हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story