लाइफ स्टाइल

मानसून में हेयर पैक लगाते समय इन इंग्रीडिएंट्स का ना करें इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
13 Aug 2023 6:46 AM GMT
मानसून में हेयर पैक लगाते समय इन इंग्रीडिएंट्स का ना करें इस्तेमाल
x
इंग्रीडिएंट्स का ना करें इस्तेमाल
जब मानसून का मौसम आता है तो हर चीज को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है, फिर चाहे वह आपके बाल ही क्यों ना हो। दरअसल, मानसून के दिनों में जब आप बाहर होती है तो बारिश के पानी के कारण आपके बालों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में बालों की अतिरिक्त केयर करने का एक तरीका होता है कि आप घर पर ही मास्क बनाकर लगाएं।
ये होममेड मास्क ना केवल आपके बालों को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि इससे बालों को नरिशमेंट भी मिलता है, जिससे वे सिल्की बनते हैं। हालांकि, मानसून में बालों के लिए हेयर पैक बनाते समय जरूरी होता है कि आप इंग्रीडिएंट्स पर विशेष रूप से ध्यान दें। चूंकि इस मौसम में बालों के ऑयली व चिपचिपे होने की समस्या बनी रहती है।
ऐसे में अगर आप सही इंग्रीडिएंट्स का चयन नहीं करते हैं तो इससे बालों में चिपचिपापन कई गुना बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही इंग्रीडिएंट्स के बारे में, जिन्हें आपको अपने मानसून हेयर पैक में अवॉयड करना चाहिए-
एग यॉक को करें अवॉयड
यूं तो अंडा बालों के लिए काफी अच्छा होता है। यह ना केवल बालों को सिल्की बनाता है, बल्कि उन्हें मजबूती भी प्रदान करता है। हालांकि, एग यॉक को मानसून हेयर पैक में इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, ह्यूमिडिटी के कारण एग यॉक लगाने से बाल और भी अधिक ऑयली व ग्रीसी नजर आ सकते हैं।
अधिक मात्रा में दही करें अवॉयड
यूं तो दही (दही के हेयर मास्क से बालों को बनाएं सुंदर) का इस्तेमाल करना बालों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। लेकिन मानसून के मौसम में इसका बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जब आप अधिक मात्रा में दही का इस्तेमाल करते हैं तो इससे अत्यधिक नमी के कारण स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
शिया बटर और कोकोआ बटर को करें अवॉयड
जब बाल बहुत रूखे होते हैं तो ऐसे में शिया बटर और कोकोआ बटर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन मानसून के मौसम में इस तरह के बटर को अवॉयड करना ही बेहतर रहता है। दरअसल, मानसून में ये बटर आपके बालों को और भी अधिक ऑयली व चिपचिपा बना सकते हैं।
नारियल तेल को कहें नो
यूं तो नारियल का तेल बालों को सिर्फ लाभ ही पहुंचाता है, लेकिन मानसून के दौरान इसका इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है। दरअसल, यह तेल हैवी होता है, जो आपके बालों को और भी अधिक चिपचिपा बना सकता है। इसलिए, इस मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल कम से कम करें। बेहतर होगा कि आप नारियल तेल की जगह जोजोबा या बादाम तेल का ऑप्शन चुनें।
इनका करें इस्तेमाल
चूंकि आप मानसून में हर इंग्रीडिएंट को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा नहीं बना सकती हैं, इसलिए सवाल यह उठता है कि हेयर पैक बनाते समय किन इंग्रीडिएंट को चुना जाए। आप मानसून में नींबू का रस, आंवला (सफेद बालों के लिए ऐसे लगाएं आंवला), गुलाब जल, नीम, मेथीदाना, हिबिस्कस के फूल और ग्रीन टी जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मानसून में होने वाली हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
तो अब आप भी मानसून में हेयर पैक बनाते समय समझदारी से इंग्रीडिएंट चुनें और अपने बालों की बेहतर केयर करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story