- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बीपी सामान्य होते ही...
बीपी सामान्य होते ही दवा बंद न करें! हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बढ़ सकता है खतरा

नई दिल्ली: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आज के समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। बड़ी संख्या में लोग ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के लिए रोजाना दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन जब बीपी सामान्य होने लगता है, तो कई लोग यह सोचकर दवा लेना बंद कर देते हैं कि अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के हाई बीपी की दवा अचानक छोड़ने से रक्तचाप दोबारा बढ़ सकता है और हृदय तथा मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने भी अपनी हाइपरटेंशन संबंधी जानकारी में स्पष्ट किया है कि बीपी सामान्य होने का एक प्रमुख कारण नियमित दवा का सेवन हो सकता है। इसलिए केवल सामान्य रीडिंग देखकर दवा बंद करना सही फैसला नहीं है।





