लाइफ स्टाइल

भूल से भी वाशिंग मशीन में ना डालें ये 3 चीजें

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 9:23 AM GMT
भूल से भी वाशिंग मशीन में ना डालें ये 3 चीजें
x
डालें ये 3 चीजें
वाशिंग मशीन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जाता है। हालांकि कई लोग कपड़ो के अलावा भी कई चीजें वाशिंग मशीन में धोते हैं। इन चीजों के कारण आपका महंगा वाशिंग मशीन खराब हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को आप वाशिंग मशीन में ना डालें।
फोम वाले पिल्लो
कई लोग अपनी तकिया को भी वाशिंग मशीन में डालकर साफ करते हैं। बता दें कि फोम वाले तकिया को अगर आप वाशिंग मशीन में साफ करती है तो वह फट जाते है। फोम वॉशिंग मशीन के अंदर चला जाता है और वह खराब हो जाता है। ऐसे में आपको फोम की तकिया को हाथ से साफ करना चाहिए।
जूते की सफाई
कई लोग अपने महंगे जूतों की सफाई भी वॉशिंग मशीन में ही करना पसंद करते हैं। ऐसा करने से आपके वॉशिंग मशीन के साथ ही जूते भी खराब हो सकते हैं। जूतों की सफाई हाथ से ही करना चाहिए। जूते में लगे कंकर मशीन के अंदर चले जाते हैं।
टाई और ब्रा की सफाई
टाई काफी नाजुक होते है। ऐसे में अगर आप टाई को वाशिंग मशीन में साफ करती है तो वह वाशिंग मशीन में फंस सकते है। जिसके कारण आपका वाशिंग मशीन खराब हो सकता है। ब्रा के स्ट्रैप भी वाशिंग मशीन में फंस सकती है। ऐसे में आपको ब्रा भी वाशिंग मशीन में साफ नहीं करना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story