लाइफ स्टाइल

मानसून में परिवार के साथ इन जगहों पर न करें घूमने की प्लानिंग

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 1:02 PM GMT
मानसून में परिवार के साथ इन जगहों पर न करें घूमने की प्लानिंग
x
करें घूमने की प्लानिंग
मानसून में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। मानसून के मौसम में ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच अगर आप भी अपने परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना रही हैं तो आपको कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। भले ये जगहें मानसून के दिनों में खूबसूरत हो जाते हैं लेकिन यहां घूमना आपके लिए सुरक्षित नहीं होता है। इन जगहों पर जाने से आपको थोड़ा बचना चाहिए।
उत्तराखंड
उत्तराखंड एक पहाड़ी इलाका है। यहां आपको मॉनसून के दिनों में घूमने नहीं जाना चाहिए। मानसून में यहां काफी ज्यादा बारिश होती है। जिसके कारण कई रास्ते बंद हो जाते हैं। जिसके चलते आप यहां फस भी सकती हैं। ऐसे में आपको उत्तराखंड मानसून के मौसम में नहीं जाना चाहिए। अगर आप यहां मानसून के दिनों में जाती है तो आपको दिक्कत हो सकती हैं।
मुबंई
सपनों का शहर मुंबई भी इस लिस्ट में आता है। अगर आप मानसून के दिनों में यहां जाने का प्लान कर रही हैं तो आपको मुंबई नहीं जाना चाहिए। बारिश के दिनों में यहां काफी ज्यादा पानी भर जाता है। ऐसे में आपका घूमने का प्लान खराब हो जाएगा। खासकर आपको अपने परिवार के साथ इस जगह पर नहीं जाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश
अगर आप भी हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपना प्लान कैंसिल कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून के दिनों में हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा तबाही आ जाती है। जिसके कारण यहां लैंडस्लाइड जैसी चीजें हो जाती हैं। लैंडस्लाइड के कारण हिमाचल प्रदेश को हर साल भारी नुकसान होता है। ऐसे में मानसून के दिनों में परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश ना ही जाएं तो अच्छा है।
केरल
मानसून हर साल जून से सितंबर के बीच केरल से शुरू होता है। इन दिनों केरल काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। हालांकि बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद डरावना हो जाता है। ऐसे में यहां आपको इन दिनों परिवार वालों के साथ नहीं जाना चाहिए।
असम
असम में हर साल मानसून के समय बाढ़ आ जाती है। असम में स्थित ब्रह्मपुत्र नदी को प्रदेश की 50 सहायक नदियां पानी देती हैं जिसके कारण यह काफी ज्यादा खतरनाक हो जाता है। ऐसे में यहां हर साल बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story