लाइफ स्टाइल

छीलकर ना खाएं ये फल

Apurva Srivastav
29 July 2023 4:51 PM GMT
छीलकर ना खाएं ये फल
x
सेहतमंद रहने के लिए लोग सबसे ज्यादा फलों का सेवन करते हैं। डॉक्टर भी लोगों को रोजाना फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में फलों को खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें बिना छीलकर खाना चाहिए। दरअसल अधिकतर लोग फलों को छीलकर खाना पसंद करते हैं। क्योंकि उन्हें छिलके पसंद नहीं होते हैं।
लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें बिना छिले खाया जाएं तो भी वह सेहत को खूब फायदा पहुंचाते हैं। अगर उन्हें छीलकर खाया जाता है तो वह उतना ज्यादा फायदा नहीं पहुंचाते हैं। ऐसी में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूल कर भी हमें मिलकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि उन फलों के छिलके में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं वह कौन कौन से फल है?
इन फलों को छीलकर नहीं खाना चाहिए
चीकू
चीकू सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर इसको छीलकर खाया जाए तो इसके सरे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। क्योंकि चीकू के छिलकों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए आप इसे भूलकर भी छीलकर ना जाए।
आडू
गर्मियों के मौसम में आडू सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। ये सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन इस फल को छीलकर नहीं खाना चाहिए। इस फल के छिलकों में फाइबर और प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये बिना छिले खाया जाना चाहिए।
कीवी
कीवी को भी बिना छिले खाना चाहिए। ये सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर्स भी इसे खाने की सलाह देते हैं। ये फल कोरोना और डेंगू जैसी बिमारियों को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और मिनरल पाया जाता है। इसलिए इसे भी छीलकर खाना नहीं चाहिए।
इसके अलावा और भी कई सेब, नासपाती, आलूबुखारा, आम को भी बिना छिले खाने की सलाह दी जाती है। इन सभी फलों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये फल बिमारियों को ठीक करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आप भी इन फलों को बिना छिले और बिना काटे खाए आपकी सेहत में कई फायदे देखने को मिलेंगे।
Next Story