लाइफ स्टाइल

दही जमाते समय ये गलतियां न करे

Om Prakash
24 Feb 2024 3:38 PM GMT
दही जमाते समय ये गलतियां न करे
x
भारतीय घरों में दही का इस्तेमाल आम बात है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह सब्जियों के स्वाद बढ़ाने में भी कारगर होता है। यहां तक कि लोग इसका यूज फेस में लगाने और बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी करते हैं। पर, सर्दियों के मौसम में दही जमाना एक मुश्किल टास्क हो जाता है। वहीं, कुछ लोगों के गलतियों के कारण भी दही ठीक से जम नहीं पाती है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी गलतियों के बारे में जान लेना जरूरी है, साथ ही इसके सही तरीके को फॉलो करना भी अति आवश्यक है। इसी के साथ आइए हम आपको बताते हैं कि किन गलतियों के कारण दही जमाने में दिक्कतें होती हैं।
दही जमाते समय न करें ये गलतियां उबले दूध में ना लगाएं जोरन कई बार महिलाएं दूध उबाल कर तुरंत उसे जमाने के लिए बर्तन में दही मिला देती हैं। हालांकि, ऐसा करने से दही ठीक से नहीं जमती है। इसमें दही कम और पानी ज्यादा हो जाता है। इसलिए गर्म दूध को थोड़ा ठंडा होने दें उसके बाद ही इसमें दाह मिलाएं।
बार-बार ना खोलें कंटेनर का ढक्कन अगर आपने दूध को सही तरीके से दही जमाने के लिए डाल दिया है, तब भी कुछ गलतियों के कारण परेशानी आती है। इन्हीं में से एक है- हर 1 घंटे पर कंटेनर का ढक्कन खोल-खोल कर देखना। दरअसल ऐसा करने से भी दही ठीक से नहीं जमती है। कोशिश करें कि इसके ढक्कन को बंद करने के 7-8 घंटे के बाद ही खोलें।
ठंडे दूध में ना महिलाएं दही अगर आप चाहती हैं कि आपको बाजारों से दही ना खरीदने पड़े और घर पर ही एकदम गाढ़ी दही जम जाए तो उसके लिए जरूरी है की आप उसमें दूध डालने वक्त ध्यान रखें। कभी भी दही जमाने के लिए ठंडा दूध नहीं डालना चाहिए। बल्कि दूध ऐसा हो कि ना तो बहुत ज्यादा गर्म और ना ही एकदम ठंडा।(वेट लॉस में इस तरह मदद कर सकती है दही)
Next Story