लाइफ स्टाइल

अमरनाथ यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tara Tandi
5 July 2022 7:41 AM GMT
अमरनाथ यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
x
भगवान भोलेनाथ के पवित्र और सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल अमरनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। 30 जून से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भगवान भोलेनाथ के पवित्र और सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल अमरनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। 30 जून से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। इस साल 43 दिनों की अमरनाथ यात्रा है, जिसका समापन रक्षाबंधन के दिन होगा। पूरे जुलाई माह चलने वाली इस यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु उत्सुक हैं। साल में एक ही बार अमरनाथ यात्रा के लिए धाम खुलता है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को दुर्गम रास्तों से होते हुए जाना पड़ता है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए यात्रियों की मेडिकल जांच होती है। स्वस्थ पाने जाने पर ही उन्हें यात्रा की अनुमति मिलती है। अमरनाथ पर जाने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जो यात्री पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो उन्हें कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अगर आप अमरनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ गलतियों को करने से बचकर अपनी यात्रा को सफल बना सकते हैं।

फिटनेस का रखें ख्याल
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि सफर मुश्किल हो सकता है। अगर किसी तरह की भी शारीरिक दिक्कत महसूस हो रही है, तो यात्रा पर न जाएं या यात्रा पर निकलने से पहले एक बार डॉक्टर की राय ले लीजिए। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही अमरनाथ यात्रा के लिए जाएं।
अमरनाथ यात्रा पर कैसे कपड़े पहनें
अक्सर लोग जब किसी यात्रा पर जाते हैं तो पारंपरिक कपड़े, साड़ी, धोती आदि ले जाते हैं। वहीं कोई कीमती और भारी भरकम ड्रेस भी रख लेते हैं। लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान साड़ी या ऐसे किसी कपड़े को न ले जाएं जो चढ़ाई में असहज हो। महिला या पुरुष दोनों ही पैंट शर्ट, ट्रैक सूट, सलवार कुर्ता आदि रख सकते हैं। इस तरह के कपड़े आरामदायक और दुर्गम चढ़ाई के लिए बेहतर रहते हैं। फुटवियर में चप्पल या हिल्स आदि साथ न लें जाएं, बल्कि चढ़ाई के लिए ट्रैकिंग शूज साथ पहनकर जाएं।
मानसून के मुताबिक रखें सामान
ध्यान रखें कि मानसून आ गया है। इस महीने बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम ठंडा हो सकता है। इसलिए गर्म कपड़े, फुल स्लीव्स कपड़े रखें। बारिश को ध्यान में रखते हुए रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग आदि भी रखें।
जरूरी सामान ले जाना न भूलें
अमरनाथ यात्रा पर कुछ चीजों की आपको बहुत ज्यादा जरूरत पड़ सकती है। जैसे मेडिकल किट, जिसमें बदन दर्द, सिर दर्द, सर्दी जुकाम और बुखार की दवाएं हों। इसके अलावा खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की बोतल, एनर्जी बनाएं रखने के लिए कुछ स्नैक्स साथ ले जाएं।
Next Story