लाइफ स्टाइल

खाना खाते वक्त न करें ये 5 गलतियां

Manish Sahu
29 Sep 2023 3:15 PM GMT
खाना खाते वक्त न करें ये 5 गलतियां
x
लाइफस्टाइल: अक्सर कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वो जितना भी हेल्दी खाना खा लें और सही रूटीन फॉलो कर लें उनकी सेहत ही नहीं बनती है। दरअसल इसके पीछे का कारण आपकी कुछ गलतियां हो सकती है। डायटीशियन लवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खाना खाते वक्त होने वाली उन पांच गलतियों के बारे में बताया है जिसके कारण आपकी सेहत नहीं बनती है। एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर हम जिनता भी हेल्दी खा लो अगर ये कुछ गलतियां बार-बार दोहराएंगे तो किसी भी हाल में हम सेहतमंद नहीं रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो 5 गलतियां।
पहली गलती- खाना खाने के वक्त पानी पीना
एक्सपर्ट के मुताबिक जब आप खाना खाने के साथ घूंट-घूंट पानी पीते हो तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। पानी पीने से स्लाइवा की सीक्रेशन कम होती है। इससे डाइजेस्टिव ( डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर करने के टिप्स) जूस आपके पेट में रिलीज नहीं हो पाती है, जिससे न्यूट्रिशन अवशोषित नही हो पाता है। आपने जो कुछ भी खाया होता है वो पेट की लाइनिंग में चिपका रह जाता है, जो म्यूकस का फॉर्मेशन करने लगता है। ये इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। ऐसे में आप खाना खाने के आधे घंटे पहले या खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
दूसरी गलती- कच्ची सब्जी का सेवन करना
एक्सपर्ट कहती हैं कि खाने के साथ कभी भी कच्ची सब्जी (इस सब्जी को खाने से दूर होती है कोलेस्ट्रॉल की समस्या) जैसे खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। ये एपेटाइजर का काम करता है। खीरे में वॉटर कंटेंट होता है ये बायो केमिकल कंपाउंड होते हैं जो डाइजेशन में बाधा बनते हैं इससे आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
तीसरी गलती- खाने के साथ फल का सेवन
जब खाने के साथ या खाने के बाद कोई फ्रूट खाते हैं जैसे मैंगो का सेवन करते हैं तो मीठे के कारण फर्मेंटेशन क्रिएट होता है। इससे गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और बैड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। फर्मेंटेशन की वजह ग्लूकोज बढ़ सकता है। न्यूट्रिशन का अवशोषण भी कम होने लगता है।
Next Story