लाइफ स्टाइल

चकला-बेलन को लेकर न करें ऐसी गलतियां, रूठ सकती है किस्मत

Neha Dani
2 Aug 2022 7:41 AM GMT
चकला-बेलन को लेकर न करें ऐसी गलतियां, रूठ सकती है किस्मत
x
गंदे चकले बेलन से वास्तु दोष पैदा होता है।

रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कहते हैं यहां देवी अन्नपूर्णा के साथ माता लक्ष्मी का भी वास होता है, इसलिए किचन को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए जिससे आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा रसोई की चीजों के रख रखाव का भी आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बर्तन हो या कोई दूसरी चीज, सबका अपना एक स्थान और रखने का सही तरीका होता है। यदि इसमें गलती होती है तो वास्तु दोष पैदा होता है जो आपके जीवन को कष्टों से भर सकता है।


आज यहां हम आपको चकला और बेलन के बारे में बताएंगे। जी हां चकला बेलन से भी आपका भाग्य तय होता है। वास्तु के जानकारों के अनुसार इसे खरीदने और रखने के लिए भी कुछ नियम होते हैं।

इस दिन खरीदें चकला और बेलन
इसे खरीदने के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ होता है। अगर लकड़ी का चकला खरीदना है तो इसके गुरुवार का दिन भी अच्छा होता है। भूलकर भी मंगलवार और शनिवार के दिन चकला बेलन न खरीदें। इससे आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

रोटी बनाते समय रखें इस बात का ध्यान
जब भी आप रोटी बनाएं तो चकले और बेलन से आवाज नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि चकला स्लैब पर स्थिर रहे। यदि रोटी बनाते समय आवाज आती है तो इससे घरेलू कलह बढ़ता है और धन हानि भी होती है।


गंदा चकला बेलन न रखें
रोटियां बनाने के बाद आप चकले और बेलन को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें ताकि उसमें नमी न रहे। गंदे चकले बेलन से वास्तु दोष पैदा होता है।

Next Story