लाइफ स्टाइल

कुंवारे लड़के-लड़की के बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, शादी में आती है बाधाएं

Bhumika Sahu
10 July 2022 6:00 AM GMT
कुंवारे लड़के-लड़की के बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, शादी में आती है बाधाएं
x
शादी में आती है बाधाएं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लाइफस्टाइल, वास्तु शास्त्र किसी निर्माण से संबंधित चीजों के शुभ और अशुभ फल के बारे में बताता है। घर बनने से लेकर इसे सजाने तक हर चीज वास्तु से जुड़ी होती है। वास्तु दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से इंसान की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे घर में विवाद, विवाह में रुकावट, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी, पति-पत्नी के बीच कलह आदि। वास्तु शास्त्र में किसी की शादी देर से क्यों हो रही है इसके बारे में भी बताया गया है। कुंवारे लड़के-लड़कियों के कमरे में कुछ चीजों को रखने से मना किया गया है। ताकि उनकी शादी में कोई बाधा ना आए। अगर आप भी कुंवारे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने कमरे से वो चीजें हटा दे जो आपकी शादी में परेशानी खड़ी कर सकती है।आइए जानते हैं क्या हैं वो वस्तुएं।

फोटो का चयन वास्तु के अनुसार करें
विवाह योग्य लड़के या लड़कियां अपने कमरे की सजावट के लिए मन मोहने वाली पेंटिग लगाते हैं। जैसे बहते हुए पानी, झरना, नदी जैसे फोटो लगाते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे फोटो शादी में बाधा डालते हैं। इसे कमरे से हटाकर इसके बदले लव बर्ड्स या फिर खूबसूरत फूलों की तस्वीरें लगा सकते हैं।
बेड के नीचे लोहे का बर्तन ना रखें
जो लोग शादी की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं वो हमेशा गद्दे वाले बिस्तर पर सोए। बेड के नीचे लोहे के बर्तन भूलकर भी ना रखें। अगर बेड के सामने बाथरूम का दरवाजा खुलता है तो उसे बंद रखें। इससे नकारात्मकता आती है। जो शादी में बाधा बन सकती है।
पिलर या बीम लगे छत के नीचे ना सोए
सोने की दिशा को लेकर बरते सावधानी
अगर आप जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए। अविवाहित लोगों को उत्तर पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए। दिशा गलत होने पर विवाह में बाधा आती है। इतना नहीं बेड का सिरा दीवार या खिड़ी से सटा नहीं होना चाहिए।
छत पर बीम लगे रूम में ना सोएं
वास्तु के अनुसार बैचलर लड़का या लड़की को वैसे कमरे में अपना बेडरुम नहीं बनाना चाहिए जिसकी छत पर कोई पिलर या बीम लगा होता है। यह अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार शादी योग्य लोगों के बेडरूम में छत दो भागों में विभाजित नहीं होनी चाहिए। इससे उनकी शादी में बाधा आती है। तो अगर आप भी ऐसे ही कमरे में सोते हैं तो उसे तुरंत बदल दीजिए।


Next Story