लाइफ स्टाइल

इन सब्जियों को डिनर में शामिल न करे हो सकती है बीमारिया

Tara Tandi
26 April 2023 10:24 AM GMT
इन सब्जियों को डिनर में  शामिल न करे हो सकती है बीमारिया
x

हेल्थ न्यूज़ डेस्क, अगर आप रात को चैन की नींद सोना चाहते हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। इसमें सबसे जरूरी है कि डिनर में सही चीजें हों। रात के खाने में हम जो खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आप कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इससे पेट में गैस बन सकती है, जकड़न या मरोड़ हो सकती है और बेचैनी हो सकती है, पेट फूल सकता है। रात में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए 8 सब्जियां (Avoid Vegetables In Dinner). इससे शरीर में सुस्ती आती है और खाना पचने में समय लगता है, जिससे पेट फूलना परेशान कर सकता है।

रात के समय भूलकर भी न खाएं ये 8 सब्जियां
फूलगोभी
फूलगोभी बहुत ही पौष्टिक होती है। इसे खाने के भी कई फायदे होते हैं, लेकिन इसमें सल्फोराफेन नामक यौगिक पाया जाता है, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। उच्च फाइबर होने के कारण फूलगोभी को पचाना मुश्किल हो सकता है।
फूलगोभी
पत्ता गोभी एक बहुत ही पौष्टिक सब्जी है। यदि आप रात में गोभी खाते हैं, तो उच्च फाइबर और रैफिनोज से एसिडिटी और सूजन हो सकती है। रात के खाने में गोभी की सब्जी या इससे बनी कोई भी चीज खाने से भी नींद खराब हो सकती है।
प्याज
प्याज में एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट फ्रुक्टेन पाया जाता है। इसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है और पेट फूल भी सकता है। इसमें फाइबर्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पेट फूलने की समस्या हो तो रात के समय प्याज नहीं खाना चाहिए।
लहसुन
कई पौष्टिक गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए सुपरफूड है। लेकिन इसे रात के समय खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इससे ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। प्याज खाने से भी गैस आपको परेशान कर सकती है। यह एसिड रिफ्लक्स पैदा कर सकता है और नींद की समस्या पैदा कर सकता है।
मटर
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मटर में उच्च फाइबर और फ्रुक्टोज होता है। इसे रात में खाने से पेट फूल सकता है। मटर में शुगर एल्कोहल भी पाया जाता है जिससे पाचन में समस्या हो सकती है।
शकरकंद
शकरकंद फाइबर और पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। कुछ लोग इसे खाते हैं लेकिन इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। इसमें स्टार्च पाया जाता है, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
ब्रॉकली
वैसे तो ब्रोकली सेहत का खजाना है, लेकिन इसमें रैफीनोज नाम का शुगर भी होता है, जिसे पचाना आसान नहीं होता है। इससे पेट में गैस हो सकती है और सूजन की समस्या भी परेशान कर सकती है। रात में ब्रोकली खाने से अपच की समस्या हो सकती है।
इन सब्जियों को डिनर में शामिल न करे हो सकती है बीमारियाक्रूसिफेरस वेजिटेबल फैमिली से संबंधित ब्रसेल्स स्प्राउट्स में रैफिनोज पाया जाता है। इसे पचाना भी बहुत मुश्किल होता है। अगर आप सोने से पहले इसका सेवन करते हैं तो आपको पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है और इस वजह से गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।


Next Story