लाइफ स्टाइल

कोलाइटिस की समस्या को न करें नजरअंदाज

Ritisha Jaiswal
13 Aug 2021 12:35 PM GMT
कोलाइटिस की समस्या को न करें नजरअंदाज
x
आंतों में सूजन की समस्या को 'कोलाइटिस' या अल्सरेटिव कोलाइटिस कहा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आंतों में सूजन की समस्या को 'कोलाइटिस' या अल्सरेटिव कोलाइटिस कहा जाता है। यह एक आम समस्या है। इससे पीड़ित मरीज की बड़ी आंत और मलाशय के अंदरूनी हिस्सों में काफी जलन और दर्द महसूस होता है। शरीर के इस हिस्से में मरीज को सूजन रहती है। सूजन आमतौर पर मलाशय और बड़ी आंत के निचले हिस्से से शुरू होती है और धीरे-धीरे पूरे कोलन तक फैल जाती है। यहां तक कि कोलाइटिस छोटी आंत को भी प्रभावित कर देती है जिसे इलियम कहा जाता है। एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में रहते हुए किया है।

इस बीमारी के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इनमें संक्रमण, सूजन आंत्र रो, एलर्जी प्रतिक्रियाएं और सूक्ष्म कोलाइटिस शामिल है। यह आपके पेट के दर्द, पेट फूलने की समस्या और डायरिया से भी जुड़ा हो सकता है। इसके लक्षणों पर ध्यान देकर समय रहते उपचार किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए चिकित्सक की मदद लेने के अलावा आप कुछ छोटी−छोटी बातों का ध्यान रखकर स्थिति को बेहद आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। आज हम आपको इसके लक्षणों और इससे बचाव के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
दस्त, अक्सर खून या मवाद के साथ
पेट में दर्द और ऐंठन
मलाशय (रेक्टल) का दर्द
मल के साथ छोटी मात्रा में खून का निकलना
शौच की तीव्र इच्छा
इच्छा के बावजूद शौच करने में असमर्थता
वजन कम होना
थकान
बुखार
बच्चों के विकास में समस्या
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी हैं कोलाइटिस की शिकार, लेती हैं ग्लूटन फ्री डाइट
शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में दिख रही हैं। शो के पहले एपिसोड से ही वे घर में लड़ाई-झगड़े करने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह बिग बॉस के घर में लगातार खाने के लिए आवाज उठाती दिखती हैं। शमिता ने सबको ग्लूटन फ्री भोजन से रोका है, क्योंकि ये सिर्फ शमिता और नेहा भसीन के लिए थी। इसी बीच उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि उन्हें कोलाइटिस है। जिसके कारण वो सादा खाना नहीं खा सकती हैं, इससे उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको अपनी पाचन क्रिया से जुड़ा बदलाव लगातार महसूस होता है या आपको नीचे बताए गए लक्षण और संकेत द‍िखाई दें-
पेट में दर्द
आपके मल में रक्त
डायर‍िया जो कि दवा लेने के बाद भी ठीक न हो रहा हो
डायरिया, ज‍िसके कारण आपको सोते से जागना पड़ता हो
एक या दो दिन से अधिक समय तक रहने वाला एक अस्पष्ट बुखा
इस तरह से करें अपना बचाव
फैट युक्त खाद्य पदार्थ कम खाना चाहिए।
दिनभर में भोजन थोड़ा -थोड़ा कर खाएं।
पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा कर पानी पीना चाहिए।
फाइबर युक्त आहार सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
कम मात्रा में करें दूध का सेवन



Next Story