लाइफ स्टाइल

सावन के मौसम में झड़ते बालों को न करें नजरअंदाज, ऐसे करें बचाव

SANTOSI TANDI
23 Jun 2023 6:50 AM GMT
सावन के मौसम में झड़ते बालों को न करें नजरअंदाज, ऐसे करें बचाव
x
नजरअंदाज, ऐसे करें बचाव
मॉनसून के महीने में अक्सर महिलाओं के बाल झड़ते हैं। इसका मुख्य कारण है बालों में अत्यधिक नमी का होना। जिससे हमारे बालों सोख लेते हैं, इसकी वजह से हमारे स्कैल्प और ज्यादा ऑयली हो जाते हैं। ऐसे में डैंड्रफ की समस्या भी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। अगर इस मौसम में बालों का ये हाल है तो आपको बारिश के मौसम में अपने बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको खास ध्यान रखना चाहिए। कई बार ऐसा हो जाता है कि हम देखभाल करने में चूक जाते हैं तो ये आसान तरीके आपके काम आने वाले हैं।
गुनगुने तेल से करें मसाज
बालों की देखभाल के लिए जरूर है कि आप हमेशा अपने स्कैल्प को ऑयली रखें। खासकर बारिश के मौसम में। ऐसे में बालों में मसाज बेहद जरूरी है। इसके बिना आप ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल, बादाम और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल मालिश करने के लिए सबसे पहले तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें।
फिर इसकी मसाज स्कैल्प पर करें। इसके बाद 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। फिर शैंपू लगाकर इन्हें साफ कर लें। इस घरेलू तरीके को आपको कम से कम हफ्ते में 2-3 बार जरूर करना है।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल
कई बार ऐसा होता है कि हमारे आसपास ऐसे पौधे होते हैं जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। लेकिन हम उन्हें समय रहते यूज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको एलोवेरा (बालों में एलोवेरा लगाने का तरीका) को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को सिर्फ पोषण ही नहीं मिलेगा। बल्कि झड़ते बालों में रोकथाम भी होगी। इसे आप बिना किसी के साथ मिलकर बालों में लगा सकती हैं।
करीब 2 घंटे तक लगाए रखें। इसके बाद शैंपू लगाकर बालों को साफ कर लें। इससे आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे।
टिप्स: इसका इस्तेमाल आप हर मौसम में कर सकती हैं।
हेयर मास्क लगाएं
बालों के झड़ने के कारण हम काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि घरेलू उपाय से इस परेशानी से छुटकारा पा सके। इसके लिए आप घर पर मौजूद चीजों से हेयर मास्क (हेयर मास्क लगाने का सही तरीका) बना सकती हैं जिसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, मेथी दाना और दही वैगहरा चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको इस्तेमाल करना भी आसान होता है साथ ही लगाने के बाद बाल झड़ने कम हो जाते हैं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story