लाइफ स्टाइल

धनतेरस पर किसी को भी गिफ्ट ना करें ये चीजें, होता है अनलकी

Rani Sahu
22 Oct 2022 10:03 AM GMT
धनतेरस पर किसी को भी गिफ्ट ना करें ये चीजें, होता है अनलकी
x
हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। इस इस दिन को लेकर माना जाता है कि आप नया कारोबार शुरू करते हैं या नई चीजें खरीदते हैंतो आपके लिए लकी होता है। कई लोग इस दिन अपनों को गिफ्ट्स भी देते हैं क्योंकि धनतेरस के दिन गिफ्ट देना भी शुभ होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती जो गिफ्ट नहीं की जाती या उन्हे गिफ्ट करना अनलकी होत है। तो अगर आप अपने दोस्तों और फैमिली को गिफ्ट देने की प्लानिंग बना रहे हैंतो जान लें कि किन चीजों को गिफ्ट देना आपके लिए अनलकी हो सकता है।
लोहे से बनी चीजें- धनतेरस के दिन कभी भी किसी को लोहे से बनी हुई चीजें न दें क्योंकि ये अनलकी होता है।
कांच का सामान-कुछ लोग गिफ्ट में कांच से बने हुए शो पीस आइटम या फिर बाउलगिफ्ट करते हैं लेकिन पर इन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
काले रंग की चीजें-काला रंग वैसे भी अशुभ माना जाता है और शुभ कार्यों में काले रंग को वर्जित माना जाता है इसलिए धनतेरस पर दोस्त को कोई गिफ्ट दे रहे हैंतो इसका रंग काला न हो।
खाली बर्तन-आप अगर किसी को पीतल या तांबे के बर्तन गिफ्ट करने जा रहे हैंतो आपको बर्तनों में कुछ भरकर ही गिफ्ट करना चाहिए। खाली बर्तन गिफ्ट करना अशुभ माना जाता है।
Next Story