लाइफ स्टाइल

भूलकर भी न पूछें बॉयफ्रेंड से ये 6 सवाल, बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

Tara Tandi
20 March 2022 3:24 AM GMT
भूलकर भी न पूछें बॉयफ्रेंड से ये 6 सवाल, बिगड़ सकता है आपका रिश्ता
x
किसी भी रिश्ते की डोर बहुत नाजुक होती है। अक्सर रिश्ते में छोटी-छोटी बात पार्टनर को बुरी लग जाती है और रिलेशनशिप खराब हो जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी भी रिश्ते की डोर बहुत नाजुक होती है। अक्सर रिश्ते में छोटी-छोटी बात पार्टनर को बुरी लग जाती है और रिलेशनशिप खराब हो जाता है। वक्त के साथ रिश्ता मजबूत होता है लेकिन अगर नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो, तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कई बार रिश्ते में लोग अपने पार्टनर के बारे में जानने को उत्सुक होते हैं। ऐसे में वह पार्टनर से कुछ ऐसी बातें कह देते हैं या ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जो पार्टनर को कतई पसंद नहीं आते। इससे रिश्ता बिगड़ सकता है। ऐसा अक्सर लड़कियों के साथ होता है कि वह अपने नए बॉयफ्रेंड को समझने के चक्कर में जल्दबाजी कर देती हैं। इससे उनका पार्टनर नाराज हो सकता है या उनके व्यवहार और सवालों से इरिटेट हो सकता है। अगर आप अभी रिलेशनशिप में आईं हो और नया बॉयफ्रेंड बनाया हो तो उनसे कुछ सवाल पूछने की गलती बिल्कुल भी न करें। इससे आप दोनों का रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ सकता है।

बाॅयफ्रेंड की सैलरी पूछना
नए रिश्ते में आने से पहले अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातें जानना जरूरी होता है, जैसे आपका बॉयफ्रेंड क्या करता है, कहां नौकरी करता है लेकिन नए बॉयफ्रेंड से उनकी सैलरी पूछना जल्दबाजी हो सकती है। इसके लिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। अगर आप रिश्ते की शुरुआत में ही उनसे उनकी सैलरी के बारे में पूछते हैं तो बॉयफ्रेंड के सामने आपकी इमेज खराब हो सकती है। उन्हें लगेगा कि आपको उनके पैसों से मतलब है। ऐसे में रिश्ता बिगड़ सकता है।
एक्स के बारे में सवाल करना
कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहती हैं, लेकिन रिश्ते की शुरुआत में ही उनकी एक्स के बारे में सवाल करना गलत होगा। एक्स के बारे में अधिक सवाल करने या उनकी फोटो दिखाने के लिए जिद करने पर बॉयफ्रेंड नाराज हो सकता है।
तोहफे मांगना
कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड पर हक समझ कर उनसे गिफ्ट्स या महंगी डेट्स की डिमांड करती हैं। लेकिन रिश्ते के शुरुआती दौर में ऐसा करना आपके पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं आता। उनके सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।
बुराई करना
बाॅयफ्रेंड के साथ नया रिश्ता बना हो तो किसी की भी बुराई करने से बचें। खासकर अगर आप अपने या उनके दोस्तों और परिवार के बारे में बुराई करती हैं, तो उन्हें यह बिलकुल अच्छा नहीं लगता।
दोस्तों के बारे में न करें सवाल
अपने बॉयफ्रेंड से उनके दोस्तों या अन्य लड़कों के बारे में सवाल न करें। इससे आपके प्रेमी को ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनके किसी दोस्त में अधिक रुचि ले रहीं है। जिसके कारण वह जलन भी महसूस कर सकते हैं। रिश्ता नया होता है तो विश्वास भी कमजोर होता है, इस तरह के सवाल से बाॅयफ्रेंड का आपके ऊपर विश्वास कमजोर पड़ सकता है।
घरेलू बातें
अक्सर लड़कियां अपने प्रेमी के घर परिवार के बारे में जानना चाहती हैं लेकिन रिश्ते के शुरुआती दौर में बॉयफ्रेंड से घरेलू बातें न पूछें। जब तक वह खुद अपने परिवार और घर की बाते बताने में सहज महसूस न करें, उनसे इस बारे में जानने को लेकर जिद न करें।
Next Story