लाइफ स्टाइल

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

HARRY
27 Aug 2023 6:24 AM GMT
चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं गंभीर नुकसान
x

हेल्थ टिप्स: अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें हर एक-दो घंटे में चाय की प्याली चाहिए। कई बार चाय के साथ पकौड़े बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। तो आइए जानें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं गंभीर नुकसान चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें कई बार चाय के साथ हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारे सेहत के लिए खतरनाक होती है चाय के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। पालक के पकौड़े चाय के साथ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के आधे से ज्यादा लोग चाय के दीवाने हैं। लोगों की शुरुआत ही एक कप चाय के साथ होती है। कुछ लोग तो यह तक कहते हैं कि चाय न पिएं, तो उनकी दिन की शुरुआत ही नहीं होती। हम सभी चाय के साथ कुछ न कुछ जरूर खाते हैं, चाहें वह बिस्किट हो या मिक्सचर। कई बार चाय के साथ हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारे सेहत के लिए खतरनाक होती है। तो आइए जानते हैं, चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पालक के पकौड़े आपको जानकर हैरानी होगी कि पालक के पकौड़े चाय के साथ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। दरअसल पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चाय में टैनिन और ऑक्सिलाइट कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में आयरन अवशोषण को बाधित करते हैं। इसलिए चाय के साथ आयरन से भरपूर फूड्स न खाएं। बिस्कुट ज्यादातर लोग चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह फूड कॉन्बिनेशन आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसरल बिस्कुट मैदे और शक्कर को मिक्स कर बनाया जाता है, तो वहीं चाय के साथ एक्स्ट्रा शुगर और मैदा का सेवन करना पेट के लिए अच्छा नहीं होता। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी हो सकती है। नींबू का सेवन करने से बचें चाय पीने के बाद या उसके साथ नींबू का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। दरअसल चाय के साथ नींबू का सेवन चाय को और एसीडिक बना देता है, जिससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

चाय के बाद न पिएं पानी चाय के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए या फिर ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए, इससे पाचन तंत्र खराब होता है और पेट की समस्या होनी शुरु हो जाती है।

Next Story