लाइफ स्टाइल

पेट खराब होने पर न खाएं ये चीजें

Apurva Srivastav
14 April 2023 2:49 PM GMT
पेट खराब होने पर न खाएं ये चीजें
x
पेट खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? Foods To Avoid During Upset Stomach
दोस्तों पेट खराब होने पर सबसे ज्यादा ध्यान खान पान में देना चाहिए। क्योंकि अक्सर कुछ गलत खा लेने से ही पेट खराब होता है। इसलिए पेट खराब होने पर निम्नलिखित आहारों का सेवन न करें।
1. दूध व दूध से बनी चीजें
पेट खराब होते ही मन में सबसे पहला सवाल क्या पेट खराब में दूध पी सकते है? यही आता होगा। क्योंकि दूध एक ऐसी चीज है, जिसका सेवन हम दैनिक जीवन में करते ही है। बता दे पेट खराब होने पर दूध या दूध से बनी चीजें कभी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इनमें लैक्टोज़ होता है, जिसके न पचने से पेट की सूजन और गैस बढ़ सकती है। साथ ही दूध का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
2. मसालेदार खाना
पेट खराब होने पर मसालेदार और तेलीय आहार का भोजन नहीं खाना चाहिए। खासकर बाहर का जंक फूड बिल्कुल न खाएं। क्योंकि मसालेदार खाना सही से पच नहीं पाता, जिस कारण पेट और ज्यादा खराब होने की संभावना रहती है।
3. कच्चे फल या सब्जी
पेट खराब होने पर कच्ची सब्जियां और फल न खाएं। क्योंकि इनमें फाइबर पाया जाता है। जो पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यदि आप पूरी तरह स्वस्थ है, तभी कच्चे फल या सब्जी खानी चाहिए।
4. अन्य चीज़े
पेट दर्द में आइस क्रीम, मैदा, चाय, कॉफी, चॉकलेट, कैफिन और शराब सिगरेट जैसी चीजों का सेवन करने से बचे।
Next Story