- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सुबह खाली पेट न खाएं...

x
हम सभी जानते हैं कि सुबह का खाना सबसे जरूरी खाना होता है। हम जो भी सुबह खाते हैं उसका हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। जैसे, अगर हम सुबह रोजाना फ्राइड फूड से शुरुआत करते हैं, तो इससे न सिर्फ हमें डाइजेशन की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है बल्कि इससे हमारा वजन भी बढ़ने लग जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी कि आप सुबह के समय कुछ चीजों को खाली पेट खाने से परहेज करें। इन चीजों को सुबह खाली पेट खाने से न सिर्फ आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि आपका मूड भी खराब हो सकता है क्योंकि आपको मूड स्विंग्स की प्रॉब्लम होने लग जाती है।
कॉफी या चाय – कॉफी या चाय सुबह खाली पेट कभी नहीं पीना चाहिए। आपको अगर चाय या कॉफी पीनी ही है, तो आपको इसके साथ पराठे, रोटी, शुगर फ्री ओट्स बिस्किट खाने चाहिए। इससे आपका डाइजेशन भी बेहतर रहेगा।
सलाद – कई लोग फिटनेस को ध्यान में रखते हुए या वेट लॉस के लिए सुबह-सुबह सलाद खाने लग जाते हैं जबकि सलाद खाने का सबसे अच्छा समय लंच यानी दोपहर का समय होता है।
सेब – आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मीडियम साइज सेब को डाइजेस्ट होने में 1-2 घंंटे का समय लगता है। ऐसे में सुबह खाली पेट सिर्फ सेब खाने से आपको डाइजेशन की कई प्रॉब्लम हो जाती है।
लस्सी – कई लोग चाय या कॉफी की जगह सुबह के समय लस्सी पीना पसंद करते हैं लेकिन सेहत के लिए यह भी सही नहीं है। खाली पेट लस्सी पीने से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story