- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- खाने की इन चीज़ों को...

शाम को 7 बजे के बाद न खाना एक डाइट योजना है जिसे इंटरमिटेंट फास्टिंग के नाम से जाना जाता है। कई लोग इस 8 घंटे की डाइट के नाम से भी जानते हैं। इसमें आप आम खाना खाते हैं, लेकिन जो भी खाते हैं वह 11 से 7 के बीच ही खाते हैं। आप अपने हिसाब से इस समय को थोड़ा ऊपर-नीचे भी कर सकते हैं।
पास्ता
कार्ब्स हमारी सेहत के लिए ज़रूरी होता है लेकिन इसे रात में खाने से बचना चाहिए। पास्ता ग्लाइसेमिक इंडेक्स में उच्च होता है, जिसका मूल रूप से मतलब है कि यह तेजी से रक्त प्रवाह में अवशोषित हो जाता है। इसलिए अगर आप रोज़ाना एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं, तो यह चीनी आपके शरीर में फैट में तबदील हो जाएगी और वज़न बढ़ने का कारण बनेगी।
चीज़
चीज़ बस चीनी को चयापचय करता है और ऊंचा रक्त शर्करा और इंसुलिन बनाता है। यह फायदेमंद नहीं होता क्योंकि यह एनर्जी के लिए इस्तेमाल नहीं हो पाता और शरीर में फैट्स के रूप में रहता है।
आइसक्रीम
दूध से बनी चीज़ें आपका पेट खराब कर सकती हैं। खासतौर पर रात में, अगर आप डेयरी से दिक्कत नहीं होती, तो भी आइसक्रीम रात में खाना एक अच्छा आइडिया नहीं है। यह हेवी होने के साथ फैट्स से भरपूर होता है, जो आपके पेट में जमा रहता है।
बर्गर
बर्गर खाकर आपकी ज़बान ज़रूर खुश हो जाती है, लेकिन लंबे समय में यह सिर्फ नकुसान का कारण ही बन सकता है। खासतौर पर अगर आप इसे रात में खाते हैं, तो यह आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को नुकसान पहुंचाता है।
शराब
शराब टॉक्सिन होती है, जो आपके शरीर और दिमाग पर असर करती है। रोज़ाना शाम या रात में शराब पीने से कोर्टिसोल रिलीज़ हो सकता है, जो एक घातक स्ट्रेस हार्मोन है। यह आपको एक कमज़ोर स्थिति में भी डाल सकता है, जिससे चिंता और घबराहट बढ़ सकती है।
चॉकलेट
ये स्वाद में बेहतरीन होने की वजह से दुनियाभर में एक पॉपुलर डेज़र्ट है। हालांकि, रात में खाने से आपकी नींद खराब हो सकती है, क्योंकि इसमें कैफीन की अच्छी मात्रा होती है।
बंदगोभी
बंदगोभी और ब्रोकली जैसी क्रूसीफेरस सब्ज़ियों को अगर शाम में खा लिया जाए, तो इन्हें पचाना मुश्किल होता है। जब ये लार्ज इंटेस्टाइन में प्रवेश करती हैं, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया फर्मेंटेशन का प्रोसेस शुरू कर देता है, जिससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या होने लगती है।
ब्रेड
शाम के 6 बजे के बाद ब्रेड बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सिर्फ कार्ब्स और चीनी होती है।