लाइफ स्टाइल

दौड़ने के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, सेहत को होगा नुकसान

Tulsi Rao
6 May 2022 7:25 AM GMT
दौड़ने के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, सेहत को होगा नुकसान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आप अगर रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते, तो आपको रनिंग यानी दौड़ने की आदत को जरूर अपनाना चाहिए। दौड़ना भी एक एक्सरसाइज है, जिससे आपकी बॉडी एक्टिव होती है। साथ ही अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो भी दौड़ना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। दौड़ने के बाद आपको कुछ बातों को फॉलो जरूर करना चाहिए, वरना आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए, जानते हैं रनिंग के बाद आपको किन चीजों से बचना चाहिए।

खाना या पानी न पिएं
दौड़ने के बाद कभी भी ज्यादा मात्रा में पानी न पिएं। वहीं, दौड़ने के बाद अक्सर भूख भी ज्यादा लगती है, लेकिन आपको इस इच्छा को कंट्रोल में रखना होगा। पौष्टिक भोजन और पीने का पानी खाने से उन मांसपेशियों को फिर से बनाने में मदद मिल सकती है, जिन्हें आपने दौड़ने में इस्तेमाल किया है, लेकिन तुंरत बाद खाना, पानी न लें। आपको रनिंग सेशन के बाद 20 से 30 मिनट के बाद खाना खाना चाहिए।
जाते ही न सोएं
दौड़ना एक थका देने वाला काम है, जिससे आपकी हार्ट बीट बढ़ती है। लंबी दौड़ के बाद आपको आराम करना चाहिए, लेकिन यह सही ढंग से किया जाना चाहिए। आप जब भी दौड़कर आएं, तो पसीने वाले शरीर के साथ डायरेक्ट सोएं नहीं, बल्कि कुछ देर सोफे पर बैठें।


Next Story