लाइफ स्टाइल

AC चलाने में ना करें ये गलती हो सकता है भारी नुकसान

SANTOSI TANDI
1 Jun 2023 10:35 AM GMT
AC चलाने में ना करें ये गलती हो सकता है भारी नुकसान
x
भारी नुकसान


AC को लंबे समय बाद इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। एक गलती की वजह से आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप आज ही इन सभी चीजों के बारे में जान लें जो आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही इनका ध्यान रखने से आपका एसी हमेशा अच्छी तरह काम भी करेगा-
AC में गैस-
गर्मियों के मौसम में AC चलाने से पहले आपको पूरी चेकिंग करवानी बहुत जरूरी होती है। खासकर, आपको गैस चेक करवा लेनी चाहिए। कई बार देखा जाता है कि बिना गैस के भी हम एसी का इस्तेमाल करते रहते हैं। ये शुरुआत में समझ नहीं आती है। लेकिन कुछ समय बाद जरूर ये परेशान करने लगती हैं। साथ ही इससे आपका AC हमेशा के लिए डेड भी हो सकता है।
AC की सर्विस-
AC की सर्विस करवाना भी बहुत जरूरी होता है। अगर हम बिना सर्विस करवाए एसी का इस्तेमाल करते रहते हैं तो इससे आपका एसी काफी खराब भी हो सकता है। इसका सीधा असर एसी की कूलिंग पर पड़ता है। इसके अलावा एसी का कंप्रेसर भी ठीक होना बहुत जरूरी होता है। सर्विस करवाने का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि इससे कूलिंग कॉयल पूरी तरह साफ हो जाती है और कूलिंग भी बढ़ जाती है।
AC के फिल्टर की सफाई-
AC में कूलिंग कॉयल के आगे Air Filter फिट होते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी होता है कि आप इसे बिल्कुल साफ रखें। फिल्टर साफ होने के कई फायदे होते हैं। इससे एसी की कूलिंग काफी बेहतर होती है। साथ ही आपको समय समय पर एसी पर पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं होती है। अगर आप समय समय पर खुद ही एसी के फिल्टर साफ करते रहते हैं तो इससे बहुत कम ही एसी खराब होता है। इसलिए आपको समय समय पर इसकी सफाई करना बहुत जरूरी होता है।
Next Story