लाइफ स्टाइल

बच्चों के साथ भूलकर भी न करें ये चीजें, रिश्ता हो जाएगा खराब

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 6:11 AM GMT
बच्चों के साथ भूलकर भी न करें ये चीजें, रिश्ता हो जाएगा खराब
x
रिश्ता हो जाएगा खराब
हर रिश्ता खास होता है और इसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए हमें कई कदम उठाने जरूरी होते हैं। ऐसे ही बच्चों का अपने माता-पिता से रिश्ता भी अनमोल होता है, लेकिन कई बार मन-मुटाव के कारण रिश्ते में खटास आ जाती है। हालांकि रिश्ते में अनबन होना बेहद आम बात होती है और इसे आसानी से सुलझाया भी जा सकता है, लेकिन कई बार हम गुस्से में अपने बच्चों से कुछ ऐसी चीजें कह जाते हैं जिसके कारण हमारा उनसे रिश्ता खराब भी हो सकता है।
वो कहते हैं न कि बच्चों का मन साफ होता है और गुस्से में कहे हमारे शब्द उनके मन को ठेस पहुंचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो चीजें जिनसे हमारा रिश्ता खराब हो सकता है। साथ ही बताएंगे बच्चों के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्ते को पहले जैसा ठीक करने के आसान टिप्स।
माता-पिता को अपने बच्चों से किस तरह करनी चाहिए बातचीत?
बच्चे मासूम होते हैं और वे अक्सर माता-पिता से कई तरह के सवाल करते हैं। वहीं इन सवालों की वजह से कई बार माता-पिता परेशान हो जाते हैं और गुस्से में जवाब देने लगते हैं। जबकि उन्हें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और पास बैठकर उनके मन में चल रही कशमकश का हल निकालना चाहिए और ठंडे दिमाग से उनकी बातों को सुनना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का विश्वास आप पर बढ़ जाएगा और रिश्ता मजबूत रहेगा।
अपने बच्चों के साथ दोस्ती क्यों करनी होती है जरूरी?
अक्सर बच्चे डांट पड़ने के दर से अपने मन की बात को माता-पिता के साथ शेयर नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप अपने ही बच्चों के साथ दोस्ती कर लेंगे तो वे हर अच्छी-बुरी बात को आपके साथ आसानी से शेयर पाएंगी और खुलकर अपने विचारों को आपके साथ बांट पाएंगी। इसके लिए आपको उनके साथ वक़्त बिताना जरूरी होता है और इसके लिए आप कोई एक हॉबी को साथ में एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा साथ में घूमने का प्लान या मूवी नाइट जैसे कई प्लान्स को अंजाम दे सकते हैं।
अपने बच्चों को सपोर्ट करना क्यों होता है जरूरी?
अक्सर कहा सुनी के समय हम अपने बच्चों को गलत ठहरा देते हैं और उनकी कही बातों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि हमें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों के आत्मविश्वास को ठेस पहुंचती है और इसके बाद वे खुलकर अपने मन की बात आपके सामने नहीं कर पाते हैं। बता दें कि बच्चों के पास माता-पिता जितनी समझदारी नहीं होती है तो आपका काम उन्हें प्यार से समझाना है गुस्से में गलत ठहराना नहीं।
अगर आपको ये रिलेशनशिप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story