लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन

Apurva Srivastav
11 Jan 2023 2:03 PM GMT
आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन
x
उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इ

आयुर्वेद में दूध को कम्पलीट आहार माना जाता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, और कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं लेकिन दूध का सेवन करते समय कुछ बातों का विशेष ख्याल भी रखना चाहिए। दरअसल दूध के साथ कुछ फूड्स ऐसे हैं जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और कुछ ऐसे आहार भी हैं जिनका दूध पीने के बाद सेवन नहीं करना चाहिए।अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे पित्तदोष बढ़ता है। साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं। तो आइए बताते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में जिनका सेवन दूध पीने के साथ नहीं करना चाहिए।


दूध के साथ कटहल का सेवन ना करें

दूध पीने के तुरंत बाद कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको स्किन पर रैशेज, खुजली और पेट से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। और साथ ही यह आपकी पाचन की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।

दूध के साथ मछली का सेवन करने से हो सकते हैं ये नुकसान

वैसे तो मछली खाने से बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है लेकिन इसके साथ इसके नुकसान भी है। मछली का कभी दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पाचन संबंधी संबंधी परेशानियां हो सकती है। दूध के साथ मछली का सेवन करने से फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द, स्किन पर सफेद धब्बे हो सकते हैं।

दूध के बाद दही के सेवन करने से बचें

दूध पीने के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको पाचन की गंभीर रूप से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद पेट में दर्द, उल्टी आना ये लक्षण सबसे ज्यादा होते हैं।

दूध के साथ खट्टे फलों का ना करें बिल्कुल भी सेवन

खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें एक साथ लेने से सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

दूध के साथ उड़द दाल का सेवन ना करें

उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पाचन का गड़बड़ाना, जी मचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उड़द की दाल खाने के कम से कम दो घंटे बाद दूध पीना चाहिए।


Next Story