लाइफ स्टाइल

जामुन खाने के तुरंत बाद ना करे इन चीजों का सेवन

Rani Sahu
27 Jun 2021 7:50 AM GMT
जामुन खाने के तुरंत बाद ना करे इन चीजों का सेवन
x
गर्मियों में जामुन खूब खाया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है

गर्मियों में जामुन खूब खाया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, बी6 , फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। खासतौर पर डायबिटीक पेशेंट्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। मगर फिर इसे खाने के तुरंत बाद 3 तीनों के सेवन से बचना चाहिए। नहीं तो शरीर को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

चलिए जानते हैं जामुन खाने के तुरंत बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए...
अचार
आमतौर पर लोग भोजन के साथ अचार खाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग इस दौरान फलों का सलाद भी खाते हैं। मगर भोजन के साथ जामुन खाने से बचना चाहिए। असल में, इसके सेवन से शरीर को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट संबंधी समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इन्हें एक साथ व जामुन खाने के तुरंत बाद अचार खाने से बचना चाहिए।
दूध
दूध पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होने में मदद मिलती है। मगर जामुन के तुरंत बाद दूध पीने से बचना चाहिए। इससे पाचन क्रिया खराब व पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके कारण पेट में गैस, अपच, एसिडिटी, आदि की परेशानी हो सकती है। अगर आपको दूध पीना ही है तो इसे जामुन खाने के 1-2 घंटे बाद पीएं।
हल्दी
जामुन खाने के तुरंत बाद हल्दी का सेवन करने भी बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे शरीर में रिएक्शन हो सकता है। इनका एक साथ सेवन करने से पेट व शरीर में दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है। ऐसे में जामुन खाने से करीब 30 मिनट बाद हल्दी का सेवन करना चाहिए।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story