- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पेट में दर्द हो तो न...

x
पेट दर्द आमतौर पर अव्यवस्थित खान-पान के कारण होता है। कई बार इलाज न कराने पर भी समस्या और बढ़ जाती है, जिससे दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में आयुर्वेद में पेट दर्द को ठीक करने के कई कारगर उपायों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
पेट में दर्द हो तो न करें इन चीजों का सेवन
पेट दर्द के दौरान मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
अगर आपको पेट में दर्द है तो आपको दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध से बनी चीजों को पचाना मुश्किल होता है।
पेट दर्द होने पर चाय या कॉफी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
अगर आपको पेट में दर्द है तो अधिक बीन्स का सेवन आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
फास्ट फूड आपके पेट को खराब कर सकता है और इससे आपके पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार पेट दर्द से मिलेगी राहत-
अगर पेट दर्द का कारण कब्ज, एसिडिटी या अपच है तो ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाएं- जैसे फल, सब्जियां, खिचड़ी, दाल का पानी आदि। इसके अलावा कुछ आसान आयुर्वेदिक उपायों से भी पेट दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है।
पेट दर्द होने पर घर पर ही दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण बनाएं। इसके लिए भुना जीरा, काली मिर्च, सोंठ, लहसुन, धनिया, हींग, पुदीने के सूखे पत्ते बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें. इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। इस चूर्ण को भोजन के बाद एक चम्मच गर्म पानी के साथ लें। इस चूर्ण से पेट में कभी दर्द नहीं होगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
एक-एक चम्मच पुदीना और नींबू का रस लें। अब इसमें आधा चम्मच अदरक का रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। दिन में 3 बार इसका इस्तेमाल करें, पेट दर्द से राहत मिलेगी।
एक चम्मच अदरक का रस, दो चम्मच नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी के मिश्रण का प्रयोग करें। दिन में 2-3 बार ले सकते हैं। पेट दर्द में लाभ होगा।
छोटे बच्चों के पेट में दर्द हो तो एक चम्मच पानी में थोड़ी सी हिंग घोलकर पकाएं। फिर इसे बच्चे की नाभि के चारों ओर लगाएं। कुछ समय बाद दर्द दूर हो जाता है।
न्यूज़ सोर्स: newsindialive
Next Story