लाइफ स्टाइल

शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना शनिदेव हो जाएंगे रुष्ट

Subhi
20 Aug 2022 3:58 AM GMT
शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना शनिदेव हो जाएंगे रुष्ट
x
हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से दंड या फिर फल देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कुदृष्टि होती है, तो उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ परिवारिक समस्याओं भी झेलनी पड़ती है।

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से दंड या फिर फल देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कुदृष्टि होती है, तो उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ परिवारिक समस्याओं भी झेलनी पड़ती है। वहीं जिन जातकों के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है वह राज सुख भोगते हैं। शनिदेव की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। इस दिन विधिवत पूजा करने के साथ कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन करने की मनाही है।

शनिवार के दिन न करें इन चीजों का सेवन

लाल मिर्च

शास्त्रों के अनुसार,शनिदेव का स्वभाव क्रोध वाला है। इसलिए उन्हें ऐसी चीजें अधिक पसंद है, जिससे शीतलता आए। ऐसे में लाल मिर्च का सेवन करने से वह अधिक क्रोधित हो सकते है। इसलिए शनिवार के जिन लाल मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए।

मसूर की दाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मसूर की दाल का संबंध मंगल ग्रह से होता है। मंगल और शनि दोनों की क्रोधी स्वभाव के लोग है। इसलिए शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन न करके करें बल्कि इसका दान करें।

काले तिल

शनिदेव को काले तिल अति प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन इसका सेवन न करे और न ही खरीदें। अगर ऐसा किया, तो शनिदेव के क्रोध के भागी बनेंगे।

दूध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूध का संबंध शुक्र से होता है और इसे भोग, प्रेम और वैभव के कारक हैं। वहीं शनिदेव सत्य और अध्यात्म बढ़ाने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में दूध का सेवन करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

मांस-मदिरा का सेवन

शनिवार के दिन मांस मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों को तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए जिनकी कुंडली में शनि दोष, शनि साढ़े साती और ढैय्या चल रही हो। इसलिए शनिवार के दिन मांस, नशीली दवाएं या फिर मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।


Next Story