- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रिलेशनशिप में न हों...

x
क्या आपके रिश्ते में वर्बल अब्यूज (मौखिक दुर्व्यवहार) की प्रॉब्लम है? वर्बल अब्यूज एक दूसरे पर फेंके जाने वाले गलत और चोट पहुंचाने वाले शब्दों की संख्या से पहचाना जा सकता है। आप वर्बल अब्यूज को प्यार में छुपे गुस्से (anger) या फिर प्यार में ऐसा चलता है, जैसी बातें बोलकर इग्नोर नहीं कर सकते। आपका साथी अगर लड़ाई के अलावा भी हमेशा गलत शब्द बोलकर आपको उकसाता या फिर गुस्सा दिलाता है, तो आपको सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि वर्बल अब्यूज आखिर है क्या?
अपमानजनक नाम
वर्बल अब्यूज करने वाला पार्टनर आपको कई अपमानजनक नामों से पुकारता है। वे कभी आपकी बॉडी, नेचर और प्रोफेशन को लेकर नाम बनाता है। इसके पीछे उसका मकसद आपको चिढ़ाना ही होता है। इससे आपको अगर बुरा महसूस होता है या आप कमजोर महसूस भी करते हैं, तो भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
हमेशा बुराई या आलोचना
लगातार बुराई करना भी एक प्रमुख संकेत है। आलोचनाओं को स्वीकार करना सीखना आपको बढ़ने में मदद करता है लेकिन एक हद तक ही इसे स्वीकारना चाहिए. यानी जब आप हर स्तर पर आलोचना सुनते हैं, तो यह आपके आत्मविश्वास (Self-confidence) और आत्मसम्मान के लिए बहुत विनाशकारी हो जाता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको बुरा महसूस कराने के लिए ही आपकी आलोचना हो रही है, तो इस बात को समझ जाएं।
गैसलाइटनिंग करना
वर्बल अब्यूजर आपको अपने लोगों के खिलाफ ही उकसाएंगे और आपको फील कराएंगे कि उन्हें छोड़कर बाकी सारी दुनिया आपकी दुश्मन है। वे गैसलाइटनिंग (gaslightning) , आलोचना और इमोशनल ब्लैकमेल करने के तरीकों की तलाश करेंगे। वर्बल अब्यूजर यह बात जानते हैं कि किसी व्यक्ति को अपनी स्वार्थी जरूरतों को पूरा करने के लिए कैसे हेरफेर करना है।
ब्लेम गेम
आपका साथी लगातार आपको उन चीजों के लिए दोषी ठहरा सकता है जिनके लिए आपके पास माफी मांगने के लिए कुछ भी नहीं है। वे आपको सही काम न करने के लिए बुरा और दोषी महसूस कराएंगे। यहां तक कि वे आप पर आरोप लगाकर और विक्टिम बनकर इस बात को खींचते रहेंगे।
Next Story