लाइफ स्टाइल

Independence Day 2023 पर ऐसे करें नेल आर्ट, हाथ दिखेंगे खूबसूरत

SANTOSI TANDI
9 Aug 2023 9:28 AM GMT
Independence Day 2023 पर ऐसे करें नेल आर्ट, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
x
हाथ दिखेंगे खूबसूरत
स्वतंत्रता दिवस आने वाला है ऐसे में हर कोई इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए तैयार में जुट गया है। हर भारतवासी चाहता है कि वो इस दिन कुछ ऐसी चीज करे जो देश का मान बढ़ाएं। इसके लिए कई सारे आयोजन किए जाते हैं जिसमें लोग हिस्सा लेकर अपने-अपने टैलेंट को दिखते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो क्रिएटिविटी के जरिए देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हैं। अगर आप भी कुछ नया और यूनिक करना चाहती हैं तो इसके लिए आप नेल आर्ट डिजाइन में कुछ नया क्रिएट कर सकती हैं, ताकि वो आपके 15 अगस्त वाले आउटफिट से मैच कर सके। इसके लिए कुछ डिजाइन हम आपको बताएंगे। जिन्हें ट्राई करके आप अपने नाखूनों को खूबसूरत बना सकती हैं।
सिंपल नेल आर्ट डिजाइन
जब आप नेल आर्ट करने जाएंगी तो अलग-अलग तरीके के डिजाइन आपको दिखाए जाएंगे। आप चाहे तो आप सिंपल तरीके से भी अपने नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले इनमें ऑरेंज कलर को लगाएं। इसके बाद एक उंगली में ग्रीन और ऑरेंज कॉमबिनेशन को क्रिएट करें। फिर एक छोटा सा चक्र नेल्स में क्रिएट करें। इस तरीके से आपका सिंपल नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट हो जाएगा। ये दिखने में भी अच्छा लगेगा और इसे बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
लाइनिंग नेल आर्ट डिजाइन
अगर आपको कुछ यूनिक क्रिएट करने का मन है तो इसके लिए इस तरीके के नेल आर्ट डिजाइन (पैरों के लिए नेल आर्ट) को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको पहले व्हाइट कलर को नेल्स पर लगाना है। इसके बाद इसके ऊपर अलग-अलग कलर को लेकर लाइन ड्रा करनी है। फिर नेल के ऊपरी हिस्से पर व्हाइट कलर लगाना है। इसके बाद इसमें जेल नेल कलर लगा सकती हैं। इस तरीके से आपका एक और नेल आर्ट स्वतंत्रता दिवस के लिए रेडी हो जाएगा।
बॉक्स नेल आर्ट डिजाइन
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें यूनिक चीजें करना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने नाखूनों पर कुछ अलग तरीके का नेल आर्ट डिजाइन (ट्रेडिशनल लुक के लिए नेल आर्ट) क्रिएट करें। इसके लिए पहले आपको बेस पर व्हाइट कलर लगाना है इसके बाद ब्लैक कलर से छोटे-छोटे बॉक्स क्रिएट करने हैं फिर इन्हें अलग-अलग कलर से फील करना है। आप इसके लिए ट्राई कलर चूज कर सकती हैं। ये कलर भी हाथों में काफी अच्छे लगते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ और कलर भी इसपर लगा सकते हैं।
इस तरीके से आप 15 अगस्त पर अपने नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं और इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story