- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्ट्रेस को दूर भगाने...

x
आजकल की बिजी लाइफ में ऐसा कोई नहीं जिसे स्ट्रेस न हो। कई बार स्ट्रेस इतना बढ़ जाता है की इसका नेगेटिव असर आपकी सेहत पर पड़ने लगता है। जिसके चलते आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन स्ट्रेस है की जाने का नाम नहीं लेता। हम आपको बता दें कि, स्ट्रेस को दूर भगाने का सबसे अच्छा इलाज मेडिटेशन है। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
बस आपको अपनी बिजी लाइफ में से थोड़ा सा समय अपने लिए निकालना है, और शांत वातावरण में इसे करना है। तो आइये जानते हैं मेडिटेशन के क्या-क्या लाभ हैं और इसके कुछ इम्पोर्टेन्ट टिप्स।
मेडिटेशन के लाभ
मेडिटेशन हमारे मन और मस्तिष्क को शांत रखने का एक ऐसा जरिया है जो हमारे फिजिकल, मेंटल और ओवरआल हेल्थ को बहुत लाभ पहुंचाते हैं। यदि हम नियमित रूप से मेडिटेशन करें तो हमें छोटी-छोटी परेशानियों के लिए डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
– स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
– मेडिटेशन करने से सेल्फ अवेयरनेस बढ़ती है।
– नेगेटिव इमोशंस कम होते हैं।
– फोकस बढ़ाने में फायदेमंद।
– धैर्य और सहनशक्ति बढ़ती है।
– नींद अच्छी आती है।
– हार्ट रेट ठीक रहता है।
– ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
फॉलो करें ये मेडिटेशन टिप्स
– हर किसी को अपनी अच्छी हेल्थ के लिए मेडिटेशन को अपनी लाइफ का पार्ट बना लेना चाहिए। वैसे तो सुबह के समय मेडिटेशन करना ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन यदि आप सुबह नहीं कर सकते तो दिन में किसी भी समय जरूर करें, लेकिन करें।
– जब आप मेडिटेशन कर रहे हों तो इसके हर सेशन के बाद यह नोटिस करें कि आप फिजिकली, इमोशनली और मेंटली क्या फील कर रहे हैं। हमेशा मेडिटेशन के बाद अपने अंदर होने वाले बदलाव और फीलिंग को नोटिस करें।
– आपको बता दें की मेडिटेशन का असर एकदम से नहीं दिखाई देता। हालांकि इससे होने वाले कुछ फायदे तुरंत दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ फायदे दिखने में समय लगता है, इसलिए अच्छे रिजल्ट के लिए सब्र रखें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story