लाइफ स्टाइल

करवा चौथ पर सूट के साथ कुछ इस तरह करें मेकअप, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 9:26 AM GMT
करवा चौथ पर सूट के साथ कुछ इस तरह करें मेकअप, लगेंगी खूबसूरत
x
इस तरह करें मेकअप, लगेंगी खूबसूरत
करवा चौथ का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में महिलाओं ने अपने लिए शॉपिंग करनी शुरू कर दी है। किसी ने अपने लिए नए आउटफिट खरीदे हैं तो किसी ने मेकअप और लुक कैसा क्रिएट करना है। इसके बारे में ऑनलाइन सर्च करना शुरू कर दिया है। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादातर महिलाएं इस दिन के लिए साड़ी या लहंगा चूज करती हैं और उसके हिसाब से ही अपना मेकअप लुक क्रिएट करती हैं। लेकिन अगर आप इस करवा चौथ सूट वियर कर रही हैं तो इसके लिए भी अलग-अलग तरह के मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप काफी अच्छी लगेंगी।
रेड बोल्ड आई मेकअप लुक
अगर आपकी नई शादी हुई है और ये पहला करवा चौथ है तो इसके लिए आपको बोल्ड रेड आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। नई नवेली दुल्हनों के लिए ये मेकअप काफी अच्छा है। सूट के साथ काफी अच्छा भी लगेगा। इसके लिए आपको सबसे ज्यादा मेकअप अपनी आंखों पर करना होगा।
सबसे पहले अपनी आंखों पर कंसीलर लगाएं।
फिर इसे अच्छे से मर्ज करें अब आईलीड पर रेड कलर लगाएं और बाहर की तरफ फैलाएं।
इसके बाद अगर आपकी ड्रेस में गोल्डन कलर है तो उसे आगे की तरफ लगाएं।
फिर आईलाइनर लगाएं और उसे स्मोकी टच दें।
इसी तरह का मेकअप दूसरी आंखो पर करें।
अब बेस को न्यूड रखें और लिपस्टिक को ग्लासी रेड अपने लिप्स पर लगाएं।
इस तरीके से आपको करवा चौथ का मेकअप लुक क्रिएट हो जाएगा।
ग्लॉसी न्यूड मेकअप लुक
अगर आप सिंपल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप ग्लॉसी न्यूड मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको न्यूड शेड कलर का इस्तेमाल करना होगा।
इसके लिए आपको आंखों पर न्यूड शेड कलर का आईशैडो लगाना है।
फिर ब्राउन कलर को अच्छे से मर्ज करना है।
अब बेस को भी न्यूड और ग्लॉसी रखना है।
इसी तरीके का लिप कलर भी आपको चूज करना है।
इस तरीके के आपको मेकअप लुक कंपलीट हो जाएगा और आप खूबसूरत नजर आएगी।
स्मोकी मेकअप लुक
अगर आप डार्क शेड का सूट वियर कर रह रही हैं तो इसके लिए आप स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले आंखों पर कंसीलर लगाना है और अच्छे से मर्ज (डस्की स्किन मेकअप लुक) करना है।
फिर इसमें पहले ब्राउन कलर लगाना है और बाहर की तरफ फैलाना है।
अब थोड़ा पिंक कलर एड करें, इससे स्मोकी आई में थोड़ा सा पिंक टच एड हो जाएगा।
इसके बाद ब्लैक कलर को अंदर की तरफ लगाना है।
फिर आईलाइनर लगाना है।
मेकअप बेस को सिंपल रखना है।
लिपस्टिक पर आप पिंक कलर चूज कर सकती हैं।
इस तरीके के लुक को आप करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं। सूट के साथ ये लुक काफी अच्छे लगेंगे।
Next Story