- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ग्लोइंग स्किन के लिए...
![ग्लोइंग स्किन के लिए घर बैठे दही से करें फेशियल ग्लोइंग स्किन के लिए घर बैठे दही से करें फेशियल](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/10/17/1360447--.webp)
x
इन दिनों कोरियन स्किन केयर को बहुत पसंद किया जा रहा है और ग्लास स्किन कोरियन स्किन में सबसे अहम हिस्सा है। ऐसे में दही की मदद से आप ग्लास स्किन पा सकते हैं। आइए, जानते हैं-
जनता से रिश्ता वेबडेस्क।बहुत जल्द करवाचौथ आने वाला है, ऐसे में हर कोई ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए तरह तरह की चीजों को अपना रहा है। ऐसे में कुछ महिलाएं घर पर ही फेशियल करने के तरीकों को ढूंढ रही हैं जिससे उनकी स्किन ग्लो करे। अगर आप भी ऐसा ही कुछ देख रही हैं तो आप घर में मौजूद दही की मदद से बहुत ही अच्छा फेशियल कर सकती हैं। इसका असर ऐसा होता है कि ये चेहरे की रंगत से लेकर काल धब्बे, दाग, स्किन ड्राईनेस जैसी समस्या को खत्म कर सकता है। इन दिनों कोरियन स्किन केयर को बहुत पसंद किया जा रहा है और ग्लास स्किन कोरियन स्किन में सबसे अहम हिस्सा है। ऐसे में दही की मदद से आप ग्लास स्किन पा सकते हैं। आइए, जानते हैं-
1) क्लींजिंग
फेशियल करने का सबसे पहला स्टेप है क्लींजिंग, दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए गाढ़ा दही लें और इसे सीधे स्किन पर लगाएं। साथ ही हल्के हाथ से इसे स्किन पर रगड़ें। इससे 2 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे पर इसे छोड़ दें।
2) स्क्रब
स्क्रब करने के लिए दही में पिसी हुई कॉफी मिक्स करें। इसमे थोड़ा सा शहद भी मिलाएं और स्क्रब करें। कॉफी बहुत ही अच्छी स्किन एक्सफोलिएटर होता है जो चेहरे की कई परेशानियों का हल हो सकती है।
3) मसाज
फेस मसाज करने के लिए दही में कुछ बूंदे नींबू की मिलाएं और चुटकी भर हल्दी। इससे चेहरे की मसाज करें। नींबू और हल्दी के कारण चेहरे पर थोड़ी जलन हो सकती है।
4) फेस पैक
फेशियल का लास्ट स्टेप फेस पैक होता है। इशके लिए दही में टमाटर का रस, शहद और बेसन मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें। इसे हटाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
Next Story