- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गठिया को रोकने के लिए...

x
हृदय रोगों को दूर करने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है।
आज के समय में साइकिलिंग लड़के अपनी फिटनेस के लिए कर रहे हैं, तो वही लड़कियां अपनी स्लिम बॉडी के लिए साइकिल का यूज कर रही है। साथ ही लोग अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। साईकिल चलाने से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। Benefits and Side effects of cycling in hindi, Benefits and losses of cycling in hindi.
साइकिल चलाने के फायदे (Benefits of Cycling in hindi)
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए – कुछ विशेषज्ञों के अनुसार साइकिल चलने से मधुमेह को नियंत्रित रखा जा सकता है। साइकिल चलाने से कोशिकाओं में उपस्थित ग्लूकोज की मात्रा समाप्त हो जाती है और रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
गठिया को रोकने के लिए – गठिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिल चलाना पैरों के लिए एक अच्छा व्यायाम होता है, जो गठिया की स्थिति में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही जो लोग साइकिल चलाते है, उनके अंदर गठिया विकसित होने की संभावना काफी हद तक कम होती है।
हृदय रोगों को दूर करने के लिए – हृदय रोगों को दूर करने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिल चलाने से दिल की गति बढ़ जाती है और यह शरीर के अंदर रक्त पंप करने की गति को भी बढ़ा देता है। जो अतिरिक्त कैलोरी को जला कर, हृदय रोगों को दूर करने में सहायक होता है।
नींद को बेहतरीन बनाने के लिए – कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार जो लोग साइकिल चलाते है, उनके अंदर चिंता और तनाव को कम देखा जा सकता है साथ ही साइकिल चलाने से दिमाग अच्छा व शांत रहता है। दिमाग शांत रहेगा तो, बेहतरीन नींद भी आ जाएगी।
बीमार होने से बचाने के लिए – साइकिल चलाने से बार बार बीमार पढ़ने का खतरा कम हो जाता है। वैज्ञानिक डेविड नीमन और उनके सहयोगियों ने 85 साल की उम्र तक 1000 वयस्कों का अध्ययन किया। इस शोध में पाया कि साइकिल चलाना श्वसन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कुछ विशेषज्ञों यह भी बताया कि साइकिल चलाना, जैसे व्यायाम करना होता है। जो शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र के अंदर सुधार कर सकते है और 40 प्रतिशत बीमार होने की संभावना को कम कर सकते है।
कैंसर से बचाव के लिए – कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से बचने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा उपयोग हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, साइकिल चलाने से शरीर में रक्त के प्रवाह की दर बढ़ जाती है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होती है।
ऊर्जा प्रदान के लिए – साइकिलिंग हमारे शरीर के स्टैमिना को बढ़ाने में सहायक होता है। यह व्यक्ति के धीरज क्षमता को बढ़ाने के साथ ऊर्जा प्रदान कर, काम करने में अधिक मन लगाने में सहायक होता है। साइकिलिंग हमारे शरीर की एक्टीविटीज को प्रेरित करने में भी सहायक होती है।
शरीर से हानिकारक तत्व को बहार निकालने के लिए – साइकिल चलाने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इस वजह से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिस कारण शरीर में पसीना आता है। पसीना, शरीर के अंदर मौजूद कई प्रकार के हानिकारक तत्व को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसलिए साइकिल चलाने से शरीर के हानिकारक तत्व को बाहर निकला जा सकता है।
वजन को कम करने के लिए – बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए साइकिल चलना फायदेमंद होता है। कैलोरी को जलाने के लिए साइकिल चलाना बहुत अच्छा व्यायाम है। साइकिल चलाने से कैलोरी को कम किया जा सकता है, जो वजन को कम करने में सहायक होती है।
मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने के लिए – मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिलिंग हाथों और पैरों की कसरत करने में सहायक होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनती है। कई शोधों से यह भी पता चलता है कि, साइकिल चलाने से मांसपेशियों का निर्माण होता है और पैरों को मजबूत बनाये रखने के लिए साइकिलिंग करना बहुत फायदेमंद होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Apurva Srivastav
Next Story