- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 7 एक्सरसाइज करें...
![7 एक्सरसाइज करें रोजाना : आंखों की रोशनी होंगी तेज 7 एक्सरसाइज करें रोजाना : आंखों की रोशनी होंगी तेज](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/22/3742996-untitled-1.gif)
x
आंखें : मनुष्य के लिए प्रकृति की सबसे अनमोल देन हैं। इन्हीं के चलते हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। फिर भी इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में लोग चूक जाते हैं। दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिसके चलते आजकल नजर कमजोर होना काफी आम बात हो गई है। खासतौर पर छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर पावर का चश्मा देखने को मिल रहा है। इन परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में रोजाना, चाहे केवल 10 मिनट ही सही लेकिन आंखों का व्यायाम शामिल करें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज या व्यायाम की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके अभ्यास से कमजोर नजर भी तेज हो जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
आजकल बच्चे मोबाइल और टीवी पर लगातार एक टक कई घंटे तक देखते रह जाते हैं। जिसकी ब्लू लाइट आंखों पर काफी बुरा असर डालती है। ऐसे में ये एक्सरसाइज नजर को तेज करने में मदद करेगी। इसे करने के लिए सबसे पहले किसी शांत और हरियाली वाली जगह पर बैठ जाएं। जहां से पेड़-पौधे दिखते हों। आराम की मुद्रा में बैठने के बाद आंखों को ऊपर और नीचे की तरफ घुमाएं। गर्दन को बिल्कुल स्थिर रखें और केवल आंखों के आईबॉल्स को ऊपर-नीचे की तरफ घुमाएं।
स्क्रीन पर लगातार देखने से आपकी आंखों की मसल्स में दर्द हो सकता है। अपनी आंख की मसल्स को एक ब्रेक दें। कंप्यूटर या स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय, प्रत्येक 20 मिनट के बाद 20 सेकेंड के लिए किसी दूर की वस्तु को देखें। ऐसा करने से आप पूरी लाइफ अपनी आंखों को हेल्दी रख सकती हैं।
आराम से एक चेयर पर बैठें। अपने दाहिने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच की दूरी पर रखें। अपने हाथ को रोककर रखें और अंगूठे पर फोकस करें। अपनी दिशा पर आंखों को रखते हुए अपने अंगूठे को इंफिनिटी सिंबल में ले जाएं। इस एक्सरसाइज को क्लॉक वाइज और एंटी-कलॉक वाइज 5 बार करें।
त्राटक क्रिया से मतलब ऐसी एक्सरसाइज से है जिसमें शरीर को बिना हिलाए किसी खास वस्तु पर अपनी निगाह टिकाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है और आंखों की रोशनी में सुधार होता है। इसे करने से आंखों के साथ ही याददाश्त में भी सुधार होता है। 5-7 मिनट इस एक्सरसाइज को करें आपको फायदा होगा।
सुखासन की मुद्रा में बैठने के बाद इस योगासन को किया जाता है। यह सांस लेने की योगा है जिसका असर फेफड़ों, कानों, नाक और आंखों पर होता है। इसे करने के लिए अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर बैठें। इसके बाद शरीर को बिना हिलाए गहरी सांस लें और तेजी से दोनों नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें।
आंखों की बेहतर सेहत के लिए पेंसिल पुशअप्स को भी काफी अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है। ये आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। इसके जरिए प्रेसबायोपिया को रोका जा सकता है। इसके लिए एक पेन या पेंसिल को एक हाथ की दूरी पर रखकर अपनी आंखों के सामने पकड़ें और उसकी टिप पर फोकस करें। धीरे-धीरे उसे अपनी आंखों की ओर लेकर आएं। जब तक टिप आपको एक से दो न दिखाई देने लगे, तब तक उसे देखते रहें। जैसे ही टिप दो भागों में बंटे, इसे फिर से दूर ले जाएं और इस क्रम को फिर से दोहराएं। एक बार में ये क्रम 10 से 15 बार दोहराएं।
आंखों के स्ट्रेस को दूर करने और उन्हें रिलैक्स करने के लिए यह एक्सरसाइज़ करें। कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। कोहनियों को टेबल पर टिका दें। कुछ देर तक गहरी सांसें लें। दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इनसे आंखों को ढंकें। 5-15 मिनट तक इसी तरह रहें और गहरी सांसें लें। रोज़ाना यह एक्सरसाइज़ कुछ मिनटों तक ज़रूर करें। इससे न स़िर्फ आंखों का स्ट्रेस दूर होगा, बल्कि दिमाग़ के साथ-साथ पूरा शरीर भी रिलैक्स होगा। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी तेज़ होगी।
खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |
Tags7 एक्सरसाइज रोजाना : आंखों रोशनी तेज 7 exercises daily: Brighten your eyesight जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Bharti Sahu 2 Bharti Sahu 2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Bharti Sahu 2
Next Story