- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बरखा बिष्ट और इंद्रनील...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता 13 वर्षों की शादी के बाद अलग हो गए थे। वह पिछले 2 वर्षों से अलग रह रहे थे। दोनों को 11 वर्ष की बेटी माहिरा सेनगुप्ता भी है। अब दोनों ने तलाक लेने का निर्णय लिया है। बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता टीवी इंडस्ट्री के बीच पसंदीदा कपल के तौर पर फेमस थे।
बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता की जोड़ी काफी फेमस थी
दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती थी। दोनों अपनी हाजिर-जवाबी और केमेस्ट्री के कारण फेमस थे। हालांकि, चीजें उनकी योजना के अनुसार नहीं हुई और जुलाई 2021 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। दोनों ने इस पर आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया था लेकिन उनके दोस्तों का कहना था कि बरखा अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी थी और इंद्रनील सेनगुप्ता घर छोड़ कर जा चुके थे।
बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता ने तलाक लेने का निर्णय लिया है
अब बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता ने तलाक लेने का निर्णय लिया है। दोनों के बीच विवाह में दरार आने की खबर पहले से थी लेकिन तब दोनों ने इन खबरों का खंडन किया था। बरखा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अफवाहें आपके जीवन का हिस्सा होती है क्योंकि आप शो बिज इंडस्ट्री में काम करते हो। यह सब अफवाहें हैं।’ इंद्र ने भी यही कहा था कि दोनों की शादी में सब कुछ ठीक-ठाक है। हालांकि, अब ई टाइम्स से बरखा बिष्ट ने कंफर्म किया है कि दोनों का जल्द तलाक हो रहा है। बरखा ने इस बारे में कहा, ‘जी हां, हमारा तलाक हो रहा है और यह जल्दी होगा। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन निर्णय था।’
बरखा बिष्ट अभिनेता आशीष शर्मा को डेट कर रही हैं
इस बीच यह खबरें भी हैं कि बरखा बिष्ट आशीष शर्मा को डेट कर रही हैं जो कि अभिनेता और निर्माता है। उन्होंने साथ निभाना साथिया में काफी फेमस रोल किया था। इससे जुड़े सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, ‘दोनों एक-दूसरे के करीब पिछले वर्ष आए। बरखा को किसी भी प्रकार की पब्लिसिटी नहीं चाहिए। हालांकि, दोनों एक साथ आने में कभी भी नहीं हिचकिचाते। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ।’