लाइफ स्टाइल

दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किए गुलाबी साड़ी में तस्वीरें

Rani Sahu
30 May 2024 10:38 AM IST
दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किए गुलाबी साड़ी में तस्वीरें
x
दिशा: एंड गॉर्जियस लुक से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में व्यस्त है। इस बीच सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें छाई हुई हैं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। दिशा पाटनी इन तस्वीरों में गुलाबी साड़ी पहने नजर आ रही हैं और उनका यह देसी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
दिशा ने इस फोटोशूट के लिए डिजाइनर फाल्गुन शेन पिकॉक की साड़ी को चुना है। जिस पर सीक्वेंस वर्क का काम हुआ है। कस्टम मेड साड़ी की डिजाइन कुछ ऐसी है जो दिशा के कर्व्स को उभार रही है। वहीं इस साड़ी में दिशा गजब की हॉट नजर आ रही हैं।
मेकअप की बात करें तो बालों को साइट पार्टीशन में करके ओपन रखा गया है। जबकि मॉव शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ आंखों को काजल और लाईनर के साथ कंप्लीट लुक दिया गया है। वहीं बीमिंग हाईलाइटर और फ्लॉलेस बेस दिशा को सिजलिंग लुक देने के लिए काफी दिख रहे हैं। गुलाबी रंग की साड़ी को दिशा ने सिल्वर ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं हाथों में रिंग और ब्रेसलेट भी शानदार दिख रहे हैं।
Next Story