लाइफ स्टाइल

मानसून में दूर रहेंगी बीमारियां: इन 4 चीजों से मिलाकर बनाएं हेल्दी ड्रिंक

SANTOSI TANDI
9 July 2023 8:06 AM GMT
मानसून में दूर रहेंगी बीमारियां: इन 4 चीजों से मिलाकर बनाएं हेल्दी ड्रिंक
x
मानसून में दूर रहेंगी बीमारियां
तेज गर्मी के बाद बारिश का मौसम सभी को सुहाना लगता है। बारिश के मौसम में गर्मी से राहत मिलती है और गर्मियों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है। बारिश में बेशक मौसम खुशनुमा हो जाता है लेकिन मानसून अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। हर मौसम में होने वाले बदलाव हमारी सेहत पर असर डालते हैं। बारिश में भूख में कमी, अपच, ब्लोटिंग, कफ, कोल्ड, गले की बीमारियां और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये बीमारियां आपसे कोसों दूर रहें, इसके लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली एक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस ड्रिंक को बनाने में 4 चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और ये सभी चीजें सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक के फायदे
इस ड्रिंक को पीने से आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। साथ ही बारिश में होने वाली बीमारियों से बचाव भी होता है। इसके अलावा अगर आपको गैस और अपच की समस्या है, तो वह भी दूर होती है। यह ड्रिंक लगभग सभी के लिए अच्छी है। इसमें मौजूद तुलसी और अदरक की तासीर गर्म होती है। वहीं पुदीना और धनिया ठंडे होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। आयुर्वेद में तुलसी को औषधि माना गया है। यह सर्दी, खांसी और बुखार को दूर करती है, साथ ही इम्यूनिटी को भी सुधारती है। पुदीना भी कफ और वात दोष (वात दोष का पीरियड्स पर असर) को दूर करता है। यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक
सामग्री
पानी-1 लीटर
तुलसी के पत्ते- 5-7
पुदीना के पत्ते- 7-10
धनिया के बीज- 1 टीस्पून
अदरक- 1 इंच( घिसी हुई)
इलायची- 1 ( अगर आपको एसिडिटी की समस्या है या पित्त बढ़ा हुआ है तो इलायची डालें। )
विधि
सभी चीजों को पानी में मिला दें।
इसे 5 मिनट के लिए उबालें।
इसे छानकर गिलास में निकाल लें।
आपकी ड्रिंक तैयार है।
कैसे लें?
इसे आप पूरा दिन घूंट-घूंट कर के पी सकती हैं।
आप सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले इसे पी सकती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story