लाइफ स्टाइल

डर्टी चाय सेहत के लिए फायदेमंद है, नोट कर लें रेसिपी

Tulsi Rao
18 Sep 2021 6:31 PM GMT
डर्टी चाय सेहत के लिए फायदेमंद है, नोट कर लें रेसिपी
x
डर्टी चाय सेहत के लिए एक अच्छी ड्रिंक है, जो मसाला ब्लैक टी, स्टीम्नड मिल्क और एस्प्रेसो के एक शॉट से तैयार किया जाता है। ये चाय अडल्ट लोगों के बीच काफी फेमस है और इसे देश के सबसे फेमस चाय में से एक है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डर्टी चाय सेहत के लिए एक अच्छी ड्रिंक है, जो मसाला ब्लैक टी, स्टीम्नड मिल्क और एस्प्रेसो के एक शॉट से तैयार किया जाता है। ये चाय अडल्ट लोगों के बीच काफी फेमस है और इसे देश के सबसे फेमस चाय में से एक है। एस्प्रेसो चाय, रेड आई चाय और चाय चार्जर के रूप में भी जाना जाता है। इस गर्म चाय को दिन में कभी भी पीया जा सकता है। ये चाय बेहद ही रिफ्रेशिंग होती है जिसके सेहत के लिए खूब फायदे हैं। हालांकि इसे ठंड फॉर्म में भी पीया जा सकता है। यह चाय आपको अपने स्वास्थ्य को प्रभावित किए बिना डैली काम को करने के लिए एनर्जी देती है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है। जानते हैं सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में ।

कैसे बनाएं डर्टी चाय
उबलते पानी में 1 से 2 चम्मच चायपत्ती डालें। फिर इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं। आप इसमें अदरकष काली मिर्च, लौंग और इलायची पाउडर जैसे मसाले भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें एस्प्रेसो का एक शॉट, 1 चम्मच इंफ्यूज्ड टी और थोड़ा गर्म दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और आपकी डर्टी चाय तैयार है।
डर्टी चाय के फायदे
1) बूस्ट इम्यूनिटी
डर्टी चाय एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें शरीर को बीमारियों से बचाने की शक्ति होती है, साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करती है और आपको अंदर से मजबूत बनाती है।
2) एनर्जी बूस्टर
डर्टी चाय में कैफीन सुरक्षित मात्रा में होता है जो आपको परेशान कर सकता है और आपको पूरे दिन एक्टिव रख सकता है। यह आपको हाइड्रेटेड भी रखता है और आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
3) हेल्दी हार्ट
डर्टी चाय खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रित स्तर से शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार हो सकता है जो बदले में आपको दिल संबंधी समस्याओं से बचाएगा।
4) पाचन
डर्टी चाय पाचन और पाचन संबंधी समस्याओं में भी मदद कर सकती है। यह काफी हद तक कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और आंतों के संक्रमण को दूर करने के लिए जाना जाता है।
5) वजन घटाने
यह चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक डर्टी चाय आपको कैलोरी जलाने और वजन कम करने में मदद कर सकती है।
6) कैंसर
कई अध्ययनों से पता चला है कि डर्टी चाय के मध्यम सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।


Next Story