लाइफ स्टाइल

टेस्ट के साथ सुधरेगा डाइजेशन, खाने से पहले खाएं ये गोलियां

SANTOSI TANDI
26 July 2023 6:26 AM GMT
टेस्ट के साथ सुधरेगा डाइजेशन, खाने से पहले खाएं ये गोलियां
x
खाने से पहले खाएं ये गोलियां
गलत खान-पान, स्ट्रेस, नींद पूरी न होने जैसी कई वजहों से कई बार इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। कभी-कभार इनडाइजेशन या अपच होना आम बात है लेकिन अगर आपको अक्सर अपच की समस्या रहती है, खाने के बाद गैस या ब्लोटिंग महसूस होती है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। हमारे घरों में अपच, गैस, बदहजमी, ब्लोटिंग और कब्ज को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे सालों से आजमाए जाते रहे हैं। इन नुस्खों में अक्सर किचेन में मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। हमारी दिल से इंडियन सीरीज में हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। इन नुस्खों की सबसे अच्छी बात यह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इन्हें मानते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
आइए आपको बताते हैं कि किस तरह घर में मौजूद चीजों से आप टेस्टी गोलियां बना सकती हैं। जो गैस, ब्लोटिंग और अपच को दूर करने में मदद करेंगी। डाइटिशियन मनप्रीत भी इस नुस्खे को आजमाने की सलाह देती हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोनल और गट हेल्थ कोच हैं।
डाइजेशन के लिए टेस्टी गोलियां
एक्सपर्ट की बताई इन टेस्टी गोलियों को 3 चीजों को मिलाकर बनाया जाता है।
इनमें सौंठ, अजवाइन और गुड़ का इस्तेमाल होता है।
तीनों ही इंग्रिडिएंट्स पेट के लिए फायदेमंद है।
सौंठ, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है। यह आंतों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
अजवाइन डाइजेशन को सुधारता है। ब्लोटिंग और एसिडिटी को कम करता है।
गुड़ एक लैक्सेटिव के तौर पर काम करता है। इसकी तासीर गर्म होती है। डाइजेस्टिव एंजाइम्स को यह सक्रिय करता है।
डाइजेशन के लिए टेस्टी गोलियां-रेसिपी
सामग्री
सौंठ- सूखी अदरक का पाउडर- 2 टेबलस्पून
अजवाइन- 2 टेबलस्पून
गुड़- 2 टेबलस्पून
विधि
अजवाइन (अजवाइन के पत्तों के फायदे) और गुड़ को एक साथ मिलाकर पीस लें।
इन दोनों को पीसकर एक पेस्ट बना लें।
अब इसमें सौंठ मिला दें।
तीनों चीजों को एक कटोरे में अच्छे से मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
इन्हें आप 2-3 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
लंच और डिनर (देर रात के लिए हेल्दी स्नैक्स) से पहले 1-1 गोली रोज खाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story