लाइफ स्टाइल

Different Kulfi Recipes: घर पर इन चार तरीकों से बनाएं कुल्फी

Bharti Sahu 2
25 July 2024 7:49 AM IST
Different Kulfi Recipes: घर पर इन चार तरीकों से बनाएं कुल्फी
x
Different Kulfi Recipes: यह देखने में आता है कि लोग मार्केट जाकर कुल्फी खाते हैं। हालांकि, मार्केट में आपको एक या दो तरह की कुल्फी खाने के लिए मिलती है। जबकि अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकते हैं। जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसमें आप कई तरह के फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको हर दिन एक नया टेस्ट चखने का मौका मिलता है। आप घर पर क्लासिक मलाई कुल्फी के अलावा पिस्ता कुल्फी आदि बना सकते हैं। इतना ही नहीं, अपने टेस्ट प्रेफरेंस को ध्यान में रखते हुए आप कई अलग-अलग तरह के नए फ्लेवर की कुल्फी बनाने पर भी विचार कर सकते हैं
मलाई कुल्फी खाने में काफी अच्छी लगती है। आप इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री Ingredients-
1 लीटर फुल-फैट मिल्क
200 मिली कंडेस्ड मिल्क
100 ग्राम चीनी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
10-12 केसर के धागे
2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
मलाई कुल्फी बनाने का तरीका-
मलाई कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबाल लें।
अब आप आंच कम करें और दूध को धीमी आंच पर पकाएं।
आप इसे लगातार चलाते रहें, जिससे वह तली में जल ना जाए। आप इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि दूध अपनी मूल मात्रा से आधा न रह जाए।
कंडेस्ड मिल्क और चीनी मिलाएं। आप इसे 10-15 मिनट तक और पकाते रहें।
अब इसमें इलायची पाउडर और केसर के रेशे डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब इस मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
आप कुल्फी के सांचों या छोटे कपों में डालें।
इस पर कटे हुए मेवे छिड़कें और कम से कम 6-8 घंटे के लिए फ्रीज में रखें।
इसे परोसने के लिए, कुल्फी को कुछ सेकंड के लिए गर्म पानी में डुबोकर सांचों से निकालें।
मैंगो कुल्फी Mango Kulfi
बदलते मौसम में अक्सर लोग मैंगो कुल्फी खाना पसंद करते हैं। मैंगो कुल्फी बनाने में जितनी आसान होती है, खाने में उसका टेस्ट उतना ही अच्छा होता है।
सामग्री Ingredients-
1 लीटर फुल-फैट मिल्क
200 मिली कंडेस्ड मिल्क
100 ग्राम चीनी
2 पके आम (प्यूरी)
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
मैंगो कुल्फी बनाने का तरीका-
सबसे पहले आप एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबाल लें।
अब आप आंच कम करें और दूध को धीमी आंच पर पकाएं।
आप इसे लगातार चलाते रहें, जिससे वह तली में जल ना जाए। आप इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि दूध अपनी मूल मात्रा से आधा न रह जाए।
अब आप इसमें कंडेस्ड मिल्क और चीनी मिलाएं। आप इसे 10-15 मिनट तक और पकाते रहें।
अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर आम की प्यूरी और इलायची पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
अब आप इसे ठंडा करें। आप इसे सांचों में डालें, कटे हुए मेवे छिड़कें और कम से कम 6-8 घंटे के लिए फ्रीज करें।
इसे परोसने के लिए, कुल्फी को कुछ सेकंड के लिए गर्म पानी में डुबोकर सांचों से निकालें।
केसर कुल्फी Kesar Kulfi
केसर कुल्फी का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है।
सामग्री Ingredients-
1 लीटर फुल-फैट मिल्क
200 मिली कंडेस्ड मिल्क
100 ग्राम चीनी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
20-25 केसर के धागे (2 बड़े चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
केसर कुल्फी बनाने का तरीका-
सबसे पहले आप एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबाल लें।
अब आप आंच कम करें और दूध को धीमी आंच पर पकाएं।
आप इसे लगातार चलाते रहें, जिससे वह तली में जल ना जाए। आप इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि दूध अपनी मूल मात्रा से आधा न रह जाए।
अब आप कंडेस्ड मिल्क और चीनी मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक और उबालें।
अब इसमें केसर मिला हुआ दूध और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
आप इसे सांचों में डालें।
इस पर कटे हुए बादाम छिड़कें और कम से कम 6-8 घंटे के लिए फ्रीज करें।
इसे परोसने के लिए, कुल्फी को कुछ सेकंड के लिए गर्म पानी में डुबोकर सांचों से निकालें।
Next Story