लाइफ स्टाइल

डायबिटीज रोगियों को जरूर करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन

Tulsi Rao
15 Nov 2021 3:53 AM GMT
डायबिटीज रोगियों को जरूर करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन
x
डायबिटीज, हाल के वर्षों में दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ने वाली घातक बीमारियों में से एक है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायबिटीज, हाल के वर्षों में दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ने वाली घातक बीमारियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 422 मिलियन (42.2 करोड़) से अधिक लोग इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं। भारत में भी इस रोग के मामले तेजी से बढ़ते हुए देख गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में 77 मिलियन (7.7 करोड़) से अधिक वयस्क मधुमेह के शिकार हैं, शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2045 तक यह आंकड़ा बढ़कर 134 मिलियन (13.4 करोड़) हो सकता है। तेजी से बढ़ती इस स्वास्थ्य समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नवंबर को 'विश्व मधुमेह दिवस' मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार में बदलाव करके मधुमेह से बचाव किया जा सकता है। वहीं जो लोग पहले से ही इसके शिकार हैं उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करके डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है
हरी पत्तेदार सब्जियां
डायबिटीज रोगियों के लिए हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। हरी सब्जियां बेहद पौष्टिक और कैलोरी में कम होती हैं। पालक, केल और अन्य पत्तेदार साग विटामिन-सी सहित कई विटामिन्स और खनिजों के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने के साथ यह डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करने में सहायक हैं।
अंडे खाना है फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए अंडे खाना भी फायदेमंद माना जाता है। अंडे शरीर में सूजन को कम करने के साथ इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। साल 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि अंडों को नाश्ते में शामिल करके रक्त शर्करा के स्तर का प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर में प्रोटीन की आवश्यकताओं की भी आसानी से पूर्ति करने में सहायक माना जाता है।
नट्स का करिए सेवन
शोध से पता चला है कि नट्स खाना ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज वाले 25 लोगों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मूंगफली और बादाम जैसे नट्स का सेवन करके उपवास और भोजन के बाद के ब्लड शुगर स्तर में कमी लाई जा सकती है। अखरोट का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।
भिंडी है बेहद फायदेमंद
भारत में भिंडी की सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। यह पॉलीसेकेराइड और फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है, जो रक्त-शर्करा को कम करने में सहायक हो सकता है।भिंडी में एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। भिंडी का एक महीने तक रोजाना सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है।


Next Story