- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्रिसमस के मौके पर...
![क्रिसमस के मौके पर डायबिटीज के मरीज इन बातो का ध्यान रखे क्रिसमस के मौके पर डायबिटीज के मरीज इन बातो का ध्यान रखे](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/12/18/883955--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में एकसाथ क्रिसमस मनाया जाता है। ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ है। अतः इस दिन प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाता है। इस मौके पर चर्च में प्रार्थना की जाती है। जबकि, लोग अपने घरों में दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। जहां खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाता है। खुशी के अवसर पर लोग स्वीट्स, स्नैक्स और शराब का सेवन करते हैं। सेहतमदं लोगों को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इनसे बचकर रहना चाहिए। इनके सेवन से शर्करा स्तर बढ़ सकता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और क्रिसमस को टेंशन फ्री मनाना चाहते हैं, तो क्रिसमस के दिन इस डाइट चार्ट को फॉलो करें। इससे आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
नाश्ता
सुबह के नाश्ते में लाइट डाइट लें। इसके लिए नाश्ते में ओट्स, ताजे फल, पोहा, सैंडविच और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। एक चीज़ का ध्यान रखें कि नाश्ते में हल्का डाइट ही लें।
दिन का भोजन
दोहपर में एक बजे लंच करें। इससे शरीर को पाचन के लिए पर्याप्त समय मिलता है। विशेषज्ञ हमेशा 3:4 नियम पालन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए 3 अलग-अलग किस्म की सब्जियां और 4 ( प्याज, चुकदंर, खीरा और गाजर) अलग-अलग रंग के चीज़ों का सलाद का सेवन करें। लंच में प्लेट का एक चौथाई डाइट लें। एक चीज़ का ध्यान रखें कि दोनों चीज़ों को एक साथ खाएं।
टी टाइम (चाय का समय)
इस समय छोटे आकार के केक का सेवन एक कप चाय के साथ करें। चाय पीने से पहले वाकिंग जरूर करें। इससे केक सही से पच जाएगा। इसके बाद पानी पुदीने के पत्ते और नींबू के रस को मिलाकर सेवन करें।
रात का खाना
क्रिसमस के मौके पर खाने के लिए बहुत विकल्प रहता है। इस समय आपके सब्र का टेस्ट होता है। ऐसी स्थिति में दो अलग तरह के व्यंजनों के सेवन के दौरान 20 मिनट का गैप जरूर रखें। बार-बार और लगातार खाने से बचें। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं, शराब के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।