लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी खाएं ये चीजें, सेहत को होगा भारी नुकसान

Tulsi Rao
12 Jun 2022 9:35 AM GMT
डायबिटीज के मरीज भूलकर भी खाएं ये चीजें, सेहत को होगा भारी नुकसान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी रक्त में शर्करा यानी शुगर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने की वजह से होती है। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन प्राथमिक स्तर पर खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव को मुख्य वजह माना जाता है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी-दर पीढ़ी चलती रहती है। अतः डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों को खाने की मनाही होती है। अगर कोई लापरवाही बरतता है, तो इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं, कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन डायबिटीज़ के मरीजों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे शुगर लेवल बढ़ने लगता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें। आइए जानते हैं-

फास्ट फूड से करें परहेज
डॉक्टर हमेशा स्वस्थ रहने के लिए फ़ास्ट फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं। इनमें कैलोरी और कार्ब्स अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे शुगर बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहना चाहिए।
शकरकंद का सेवन न करें
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शकरकंद का सेवन करते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नट्स बेहतर विकल्प हैं। इसके लिए शकरकंद का सेवन न करें।
हरी मटर का सेवन न करें
हरी मटर का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है। इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शुगर लेवल इंस्टेंट बढ़ने लगता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को हरी मटर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।


Next Story