- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डायबिटीज के मरीज ऐसे...

x
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हो रहे हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हो रहे हैं। जहां पहले बुजुर्ग लोग ही इस क्रोनिक डिजीज के शिकार होते हैं लेकिन आज के समय में कम उम्र के लोग भी इस रोग की गिरफ्त में आ रहे हैं।
बढ़े हुए ब्लड शुगर को समय रहते कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि इसके कारण आपके शरीर के विभिन्न अंगों पर बुरा असर पड़ता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन आप चाहे तो अशोक पेड़ की छाल और फूल का सेवन कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अशोक ब्लड शुगर के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करता है। इसके साथ ही दिल को मजबूत रखने में मदद करता है। जानिए डायबिटीज के मरीज कैसे करें अशोक की छाल का सेवन।
अशोक का पेड़ कैसे कम करेगा ब्लड शुगर?
एक रिसर्च के अनुसार अशोक की छाल में एंटी -डायबिटिक का गुण पाया जाता है जो शर्करा की मात्रा को रक्त में बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही अशोक के फूलों में हाइपोग्लाइसेमिक पाया जाता है, जिसका सेवन करने से इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
डायबिटीज के मरीज ऐसे करें अशोक की छाल का सेवन
अशोक की छाल के साथ जामुन को समान मात्रा मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लेना चाहिए। इस चूर्ण को रोज सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेना डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद होता है।
अशोक के फूलों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करीब 1-3 ग्राम इस पाउडर को खा लें।
अशोक की छाल, नीम की छाल, हल्दी को बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। 100 ग्राम पानी में इसे पकाएं। जब काढ़ा 10-20 मिली बच जाए तो गैस बंद कर दें। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

Ritisha Jaiswal
Next Story