- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दीया मिर्जा ने नवंबर...
लाइफ स्टाइल
दीया मिर्जा ने नवंबर को दी विदाई, पोस्ट में लिखा इमोशनल संदेश
SHIDDHANT
1 Dec 2025 10:03 PM IST

x
Mumbai मुंबई। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन स्पॉट की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे वहां के माहौल का लुत्फ उठाती दिख रही हैं।
उन्होंने लिखा, "क्या आप कभी खुद से सच में मिले हैं? क्या कभी अपनी ही कहानी में सच्ची मुस्कान ढूंढी है? नवंबर ने बहुत कुछ सिखाया है और दिसंबर नई उम्मीदों के साथ आया है। यादें, सपने और दिल का सुकून। वही करो जो तुम्हें पसंद हो और जो कर रहे हो, उसे दिल से पसंद करो।"
अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करते ही फैंस और सेलिब्रिटीज ने उनकी खूब तारीफ की। कई यूजर्स उनकी सादगी और विचारों की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर और निमरत कौर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। दीया अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों और प्रकृति से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं।
दीया मिर्जा ने भले ही चुनिंदा फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उससे ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है, फिर भले ही फिल्म परिणीता, दस, संजू, लगे रहो मुन्ना भाई, और सलाम मुंबई या फिर हालिया रिलीज फिल्म 'काफिर' हो।
अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले मॉडलिंग की थी। उसके बाद उन्होंने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था। इसके बाद अभिनेत्री को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' मिली थी। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में आज भी जिंदा है। फिल्म में अभिनय को लेकर दीया मिर्जा को काफी सराहना मिली थी। अभिनेत्री पिछली बार वेब सीरीज 'नादानियां' में नजर आई थीं। हालांकि, यह सीरीज दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में नाकाम रही।
Tagsदीया मिर्जासोशल मीडिया पोस्टवेकेशनइंस्टाग्रामफैंस की प्रतिक्रियाअभिनेत्री की जिंदगीमिस एशिया पैसिफिकबॉलीवुड करियरफिल्मेंनादानियां वेब सीरीजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





