- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ढोकला बनता है टाइट और...

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : गर्मी के मौसम में लोग हल्के-फुल्के पकवानों का सेवन करना पसंद करते हैं। इन पकवानों में ढोकला भी शामिल है। बेसन से बनने वाला ये गुजराती व्यंजन सुबह से नाश्ते से लेकर शाम की चाय के साथ तक के साथ खाया जाता है। ढोकला बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन ज्यादातार लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं।
यदि आप भी इसे घर पर बनाते हैं, लेकिन ये स्पंजी नहीं बनता है तो ध्यान दें कि कहीं आप भी तो कुछ छोटी-छोटी गलतियां नहीं कर रही हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप घर पर आसान विधि से एकदम बाजार जैसा ढोकला बना सकें। बैटर का सही न होना
ढोकले का बैटर बनाते समय ये ध्यान रखें कि ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा। यदि आपका बैटर काफी ज्यादा गाढ़ा होगा, तो इससे ढोकला एकदम टाइट हो जाएगा। इसलिए इसकी कंसिस्टेंसी सही रखें। ये ऐसा हो, कि जब इसे आप ढोकला पैन में डालें तो ये चिपके नहीं और आसानी से फिसल जाए, लेकिन इतना भी पतला न हो कि तुरंत बह जाए। इनो और बेकिंग सोडा डालने का सही समय न देखना
यदि आप गलत समय पर इनो या फिर बैकिंग सोडा डालेंगे तो इससे भी ढोकला एकदम टाइट हो जाएगा। ये आपको तब डालना होता है, जब बैटर पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि इन्हें डालकर तुरंत अच्छे बैटर को हल्का मिक्स करके स्टीमर में रख दें। इसे ज्यादा न फेंटे। ज्यादा फेंटने पर इसका असर खत्म हो जाएगा। इसलिए इनो और बेकिंग सोडा को सही समय पर डालें। आजकल लोग इंस्टेंट ढोकला बनाते हैं, जिसमें फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती।
लेकिन सिर्फ सोडा या फिर इनो के इस्तेमाल से ढोकला टाइट हो सकता है। यदि आपको स्पंजी ढोकला बनाना है तो फर्मेंटेशन जरूरी है। इसके लिए कम से कम 3 से 4 घंटों के लिए बैटर को तैयार करके ऐसे ही रख दें, ताकि इसमें फर्मेंटेशन हो जाए. जब भी ढोकला बनाने जा रहे हैं, तो स्टीमर को प्रीहीट अवश्य करें। प्रीहीट किए गए स्टीमर में ढोकला बनाने के लिए आपको सिर्फ 10 से 15 मिनट की जरूरत पड़ती है। ज्यादा समय तक यद आप ढोकले को स्टीमर में रखेंगे तो इससे भी ढोकला टाइट हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि जब आप ढोकले के बैटर में थोड़ा तेल डालते हैं तो उससे भी ढोकला नरम बनता है। इसे अच्छे से पक जाने के बाद ऊपर से पानी, चीनी, नमक और नींबू के रस वाला तड़का डालना न भूलें, इससे ढोकला जूसी और नरम रहता है।
TagsढोकलाटाइटरूखासहीतकरीकेDhoklatightdryrighttakrekeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





