लाइफ स्टाइल

ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने की रेसिपी

Tulsi Rao
15 Aug 2022 11:29 AM GMT
ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने की रेसिपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Dal Tadka Recipe: ढाबे के खाने का स्वाद घर और रेस्तरां के खाने से बिल्कुल अलग होता है। ढाबे पर बनी पीली दाल का स्वाद हर कोई पसंद करता है और इसे बार-बार खाने का मन भी करता है। लेकिन अब इसे खाने के लिए आप बार-बार ढाबे पर तो जा नहीं सकते हैं, लेकिन इसे घर में जरूर बना सकते हैं। वैसे तो इस दाल को बनाने में 3 बार तड़का लगता है लेकिन हम आपको सिंपल सी रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ढाबा स्टाइल दाल तड़का तैयार कर सकते हैं।

दाल तड़का बनाने की सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए, तूर दार, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अमिया, अदरक, धनिया पत्ती। मसाले में आपको चाहिए नमक, साबुत लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा। इसके अलावा हमे चाहिए देसी घी।
कैसे करें तैयारी।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल को 20 से 25 मिनट के लिए भिगो दें। ऐसा करने से दाल जल्द पक कर तैयार हो जाती है। अब प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अमिया को भी अच्छे से धोने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अदर के टुकड़े को कद्दूकस करें और हरी मिर्च को बीच से काट कर रख दें।


Tulsi Rao

Tulsi Rao

Next Story