लाइफ स्टाइल

ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने की रेसिपी

Tulsi Rao
22 July 2022 2:20 PM GMT
ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने की रेसिपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।Dal Tadka Recipe: ढाबे के खाने का स्वाद घर और रेस्तरां के खाने से बिल्कुल अलग होता है। ढाबे पर बनी पीली दाल का स्वाद हर कोई पसंद करता है और इसे बार-बार खाने का मन भी करता है। लेकिन अब इसे खाने के लिए आप बार-बार ढाबे पर तो जा नहीं सकते हैं, लेकिन इसे घर में जरूर बना सकते हैं। वैसे तो इस दाल को बनाने में 3 बार तड़का लगता है लेकिन हम आपको सिंपल सी रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ढाबा स्टाइल दाल तड़का तैयार कर सकते हैं।

दाल तड़का बनाने की सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए, तूर दार, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अमिया, अदरक, धनिया पत्ती। मसाले में आपको चाहिए नमक, साबुत लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा। इसके अलावा हमे चाहिए देसी घी।
कैसे करें तैयारी।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल को 20 से 25 मिनट के लिए भिगो दें। ऐसा करने से दाल जल्द पक कर तैयार हो जाती है। अब प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अमिया को भी अच्छे से धोने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अदर के टुकड़े को कद्दूकस करें और हरी मिर्च को बीच से काट कर रख दें
कैसे बनाएं दाल।
अब एक कुकर में घी गर्म करें और फिर इसमें साबुत लाल और जीरा डाल कर चटकाएं। अब इसमें प्याज और अदरक को अच्छे से डाल कर भून लें। फिर इसमें टमाटर डालें और अच्छे से पकाएं। चाहें तो इसे ढक दें। क्योंकि प्याज और टमाटर को अच्छे से पकाना है। अब आप इसमें हरी मिर्च डालें और सभी चीजों को अच्छे से पकने दें। जब सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर को अच्छे से मिलाएं। जरूरत लगे तो पानी मिलाएं और 5 से 7 मिनट के लिए फिर से पकाएं। अब इसमें दाल और पानी मिलाएं। ध्यान रखें की बहुत सारा पानी नहीं मिलाना है क्योंकि रेस्तरां स्टाइल दाल थोड़ी गाढ़ी ही होती है। अब इसे ढकने के बाद मध्यम आंच 3 सीटी लें (दाल पकने तक)। कुकर ठंडा हो जाए तो उसे खोलें और फिर आंच पर रखें। इसमें थोड़ा सा गर्म मसाला, अमिया और काली मिर्च पाउडर को मिलाएं। 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं और फिर हरा धनिया डाल कर इसे सर्व करें।


Tulsi Rao

Tulsi Rao

Next Story