लाइफ स्टाइल

पुदीना और नींबू पानी से शरीर होता है डिटॉक्स

Apurva Srivastav
22 April 2023 3:08 PM GMT
पुदीना और नींबू पानी से शरीर होता है डिटॉक्स
x
पुदीना का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पुदीना का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पुदीना और नींबू पानी का सेवन किया है। पुदीना और नींबू पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इन दोनों की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पुदीना पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन ए और सी का काफी अच्छा सोर्स होता है। तो वहीं, नींबू में भी मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि पुदीना और नींबू पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पुदीना और नींबू पानी पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Mint And Lemon Water In Hindi
इम्यून पॉवर होता है मजबूत
पुदीना और नींबू विटामिन सी का भंडार होते हैं, इसलिए अगर आप पुदीना और नींबू पानी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune Power) होता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
शरीर होता है डिटॉक्स
अगर आप रोजाना नियमित रूप से पुदीना और नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
पुदीना और नींबू के रस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।
शरीर रहता है हाइड्रेट
गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप पुदीना और नींबू के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से लू से भी बचाव होता है।
एसिडिटी में फायदेमंद
गर्मियों के मौसम में एसिडिटी (Acidity) की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप पुदीना और नींबू के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से एसिडिटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
Next Story