- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पान का शरबत पिने से...

x
पान का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पान औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पान का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पान के शरबत का सेवन किया है। पान के शरबत का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पान के शरबत का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पान का शरबत विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं पान का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पान का शरबत पीने के 6 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ-Amazing Health Benefits Of Drinking Paan Sharbat In Hindi
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप पान के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसी वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।
पेट की गर्मी होती है दूर
पेट में गर्मी या फिर पित्त के ज्यादा बढ़ जाने की वजह हाथ पैर में जलन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप पान के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडक पहुंचती है और हाथ-पैर में जलन की समस्या दूर होती है।
शरीर होता है डिटॉक्स
अगर आप पान के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको पान के शरबत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
जोड़ों में दर्द (Joint pain) होने पर पान के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के शरबत में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
पान के शरबत का सेवन ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पान में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है, साथ ही इसका सेवन दांतों के दर्द, मसूड़ों के दर्द, सूजन और मुंह के संक्रमण से भी बचाए रखने में मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story